पौधे बहुत नाजुक होते हैं, ठंडी के मौसम मे अधिक ठंडा पानी पौधे को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए तुलसी के पौधे को सर्दियों में जल दे रहे हैं तो ताजा पानी का उपयोग जरूर करें। ताज़ा पानी हल्का गुनगुना होता है, आप चाहें तो कच्चा दूध जल मे मिलाकर तुलसी को सींच सकते हैं ऐसा करने से तुलसी का पेड़ हरा -भरा रहेगा और चाहे कितनी भी ठंड क्यों ना हो तुलसी पेड़ बिल्कुल नहीं सूखेगा।



