Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

वर्तमान समय मे क्या ज्यादा जरुरी है,बेटी को पढ़ाना या उसको बचाना ?

245
871

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/24/18
नमस्कार अनीता जी ,आपका और आपके इस बेहतरीन सवाल का स्वागत है ,आपका सवाल बहुत ही खास है आज के इस समय मे जहा लोग बेटियों को जन्म नहीं देना चाहते पर अपने घर सुन्दर शुशील बहु लाने का ख्वाब देखते रहते है | और वही दूसरी और बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म इस देश कोशर्मसार कर रहे है | क्या होगा इस देश का कभी सोचा है किसी ने ,

इस देश मे जहाँ बेटी का जन्म लेना बोझ समझा जाता है,और कही तो उसको जन्म लेते ही मार दिया जाता है ,और इस वर्तमान और आधुनिक समय मे जहाँ लोग चाँद छूने की बात करते है वहाँ पर लोग बेटी को जन्म से पहले ही मरवा देते है | कैसा देश है ये जहाँ एक तरफ लोग इतना आधुनिक हो गए है की बच्चे के जन्म से पहले ही ये पता लगवा लेते है के बेटी है या बेटा | जहाँ बेटी होना अशुभ मान लिया जाता है वही अब बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्मों ने उनके होने पर सवाल उठा दिए है |

दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके मे आठ महीने की बच्ची के साथ किया गया दुष्कर्म सामने आया , उत्तर प्रदेश मे साथ साल की बच्ची के साथ उसके शिक्षक ने बलात्कार किया ,उज्जैन मे एक चार साल की बच्ची के साथ चलती हुए उसकी ही स्कूल मे उसकी कंडक्टर ने किया दुष्कर्म | क्या होगा इस देश का अब कब तक चलेगा ये सब | क्यों कोई आवाज उठता क्यों कोई होने वाले ऐसे अपराध को बढ़ावा देते है | कब बदलाव आएगा इस देश मे , एक तरफ बेटी पढ़ाओ कहते है और दूसरी तरफ बेटियां सुरक्षित नहीं है |

बेशक बेटी मत पढ़ाओ पर उनको बचाओ तो सही | बेटे की लालच मे वैसे भी कई बेटियों की बलि दे दी पर जो इस धरती मे है उनको चैन से जीने दो उनके सपने पुरे होने दो ,उनकी सुरक्षा करो | वरना ये धरती का विनाश संभव है |


Related image





K
View Profile

हिंदी लेखक

291
Replying to the question above
Answered on05/13/26

Honestly, दोनों equally जरूरी हैं क्योंकि education और safety एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। अगर बेटियां educated होंगी तो वो financially independent और aware बनेंगी। वहीं safety जरूरी है ताकि वो बिना डर के opportunities pursue कर सकें। सिर्फ “बचाने” की mentality रखने से growth रुक सकती है और सिर्फ पढ़ाई पर focus करके safety ignore करना भी सही नहीं है।

Society, family, laws और awareness सबका role होता है। आजकल girls education काफी improve हुई है लेकिन safety concerns अभी भी discussions का बड़ा हिस्सा हैं। Real progress तब होगी जब बेटियां safe भी feel करें और empowered भी।

P
Reporting what matters — with 12 years of ground-level journalism behind every story.
View Profile

Pari Deshmukh is a journalist with over 12 years of experience covering current affairs across print and digital media in India. She holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication from Pune University, bringing both academic grounding and extensive field experience to her reporting. Over her career, Pari has reported on national politics, policy developments, social issues, and breaking news events across India. Her work has appeared on platforms including The Print, Scroll.in, and Hindustan Times Digital, where she has built a reputation for factual, balanced, and timely reporting on stories that shape public discourse. With 12+ years in the field, she has covered major national events, conducted ground-level investigations, and interviewed policymakers, civil society leaders, and public figures. Her journalism is driven by one standard — verified facts reported without distortion, regardless of the pressure or pace of the news cycle. She has participated in press panels at the Ramnath Goenka Excellence in Journalism Awards and is a member of the Press Club of India. Her reporting continues to serve readers who need current affairs coverage they can trust.

0
Replying to the question above
Answered on09/30/22

वर्तमान समय मे बेटी कों पढ़ाना और बचाना दोनों चीज बहुत ही जरूरी होता है। आज के समय मे बेटी कों पढ़ाना बहुत जरूरी हो गया है,क्योकि आज के समय मे शिक्षा बहुत ही जरूरी हो गई है हर एक माँ बाप का कर्तव्य बनता है कि अपनी बेटियों कों पढाये ताकि उनकी बेटी पढ़ -लिख कर आगे अपने जीवन मे कुछ बन सके, लेकिन उसके अलावा बेटी कों देश मे हो रहे है अत्याचारो से बचाये और उसको यह शिक्षा दे कि देश मे जो भी दरिंदे बेटियों की इज़्ज़त हाथ डालने की कोशिश करते है उनके खिलाफ बेटियां स्वयं ही आवाज़ उठाये उन्हें किसी और की मदद लेने की जरूरत ना पड़े यह तभी हो सकता है ज़ब बेटियां शिक्षित होंगी।Article image

S
View Profile

Mp

1
Replying to the question above
Answered on04/22/23

वर्तमान समय में बेटी को पढ़ाना और बेटी को बचाना दोनों बहुत जरूरी है कैसे जरूरी है चलिए हम आपको बताते हैं यदि आपकी बेटी पढ़ी-लिखी होगी तो वह अपना ख्याल खुद से रख सकती है. क्योंकि पढ़े-लिखे होने की वजह से उसमें इतना ज्ञान तो होगा कि मैं खुद की रक्षा कैसे कर सकती है और यदि वह अनपढ़ है तो उसके पास इतना ज्ञान नहीं होगा कि मैं अपनी रक्षा कैसे कर सकती है क्योंकि वर्तमान समय में बेटियों के साथ इतना दुष्कर्म हो रही है कि बताना मुश्किल है आए दिन लड़कियों के साथ गलत काम किए जा रहे हैं।

Article image

Krishna Patel
View Profile
0