Asked 8 years ago

विराट कोहली ने किस टीम के खिलाफ पहली वनडे सेंचुरी लगाई थी?

Sports#virat kohli#virat kohli century#cricket#पहली वनडे सेंचुरी
0
1.2K
V
Vansh ChopraAuthor

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

वर्तमान में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली हैं , जिसकी बराबरी बहुत कम ही खिलाड़ी कर पाएंगे | हालांकि अब उनकी तुलना महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी से ही होने लगी हैं | वजह साफ हैं कि उन्होंने बेहद कम समय में अपने परफॉर्मेंस के बदौलत एकदिवसीय यानी वनडे मैचों में 208 मैचों में 35 सेंचुरी लगा डाली |

विराट ने ऐसा कारनामा कर दिखाया हैं जो अब उनके आगे सचिन तेंदुलकर ही हैं | जिन्होंने वनडे में सर्वाधिक 49 शतक जड़ा हैं | सबसे महत्वपूर्ण और इंटररेस्टिंग बात यह है उन्होंने अपनी पहली सेंचुरी साल 2009 में लगाई थी |

विराट कोहली ने भारत में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले कोलकाता के ईडन गार्डेन मैदान में अपना पहला शतक ठोका | यह शुरुआत बेहद शानदार थी | विराट यहां श्रीलंका के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए 107 रनों की पारी खेली | टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक रन गौतम गंभीर ने 150 रन बनाया था | शायद ही कुछ लोगों को इस बारे में मालूम हो कि इस मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए गौतम गंभीर ने अपनी ट्रॉफी विराट कोहली को दे दी थी |

श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने 48 ओवर 1 गेंद में ही बना डाला |

A

Answered By Aman Kumar

Author
View Profile
Updated on05/28/26
0

Advertisement