Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Jul 8, 2018others

व्यापार विभिन्न जोखिम प्रबंधन तकनीक(Risk management techniques) क्या हैं ?

1 Answers
2

@rahulashrivastava3892Jul 8, 2018

व्यापार में उपयोग की जाने वाली विभिन्न जोखिम प्रबंधन तकनीक के बारे में जानने से पहले जोखिम क्या है इसे जान लेना आवश्यक होता है | व्यापार में जोखिम स्वाभाविक होता है | जोखिम लेने से ही व्यापार आगे बढ़ता है | किसी बड़े आर्डर के माल की डिलीवरी के लिए माल तैयार करने के लिए बैंक से लोन लेना पड़ सकता है |


लोन लेने से माल की डिलीवरी टाइम से करने पर लाभ हो जाता है | परन्तु इसमें जोखिम भी है | अगर माल की डिलीवरी में किसी कारण देरी हो जाये या माल सही नहीं पाए जाने पर क्रेता आर्डर कैंसिल कर दे तो ये जोखिम बहुत बड़ी हानि में बदल सकता है |


व्यापार जोखिम प्रबंधन तकनीक का पहला सिद्धांत है हानि से बचना | अगर पूर्णतया हानि से बचा न जा सके तो हानि को किसी

हद तक कम करना | हानि से न ही बचा जा सके और न ही हानि कम की जा सके तो हानि को इस तरह से अलग करना की वह पूरे व्यापार को प्रभावित न करे |


व्यापार जोखिम प्रबंधन की अगली तकनीक है हानि को बढ़ने से रोकना | मान लीजिये हानि से नहीं बचा जा सकता | न ही हानि को कम किया जा सकता है तो कम से कम ऐसा करना चाहिए की हानि और अधिक न बढे |


Article image

0
1