वजन घटाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे कौन स...

S

| Updated on November 1, 2022 | Health-beauty

वजन घटाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे कौन से हैं ?

3 Answers
1,492 views
S

@sweetysharma7577 | Posted on March 19, 2019

वर्तमान समय में वजन बढ़ने की वजह से सभी लोग परेशान है | वजन बढ़ने से परेशान लोग जिम जाते हैं और कई तरह के प्रोटीन लेते हैं जिससे वजन कम होता है | परन्तु कई लोग जो अपने काम में बहुत ही व्यस्त रहते हैं वो लोग जिम भी नहीं जा सकते क्योकिं उनकी ज़िंदगी उनके ऑफिस से घर और घर से ऑफिस तक ही सिमित हो जाती है | कुछ लोग अपने लिए वक़्त निकाल लेते हैं परन्तु कुछ लोग अपने लिए वक़्त नहीं निकाल पाते हैं तो ऐसे लोगों के लिए आयुर्वेद सबसे बड़ा नुस्खा है कि वो अपने वजन को प्राकर्तिक रूप से कम करें |


आइये कुछ नुस्खे अपनाते हैं जिससे आप स्वस्थ भी रहे और अपना वजन भी घटा सकते हैं -

- दूध और जलेबी :-
जहां लोगों के दिमाग में इतनी टेंशन और इतना स्ट्रेस है कि वो अपने बारें में सोच नहीं सकते | अधिक स्ट्रेस इंसान का वजन बढ़ाता है | इसको कम करना हो तो आपको पहले अपना स्ट्रेस कम करना होगा | कई लोग सर दर्द से बहुत परेशान रहते हैं, और वो दर्द की दवा खा लेते हैं, ऐसे लोग आयुर्वेद का एक नुस्खा अपना सकते हैं | देसी घी में बनी 3 से 5 जलेबी को आप एक गिलास दूध में डालकर प्रतिदिन उसका सेवन सुबह खाली पेट कीजिये | इससे आपको 2 फायदे मिलेंगे एक तो सिर का दर्द और स्ट्रेस कम होगा और उसकी वजह से आपका वजन नियंत्रित रहेगा |

Loading image... (Courtesy : readtiger )

- नीम और तुलसी :-
प्रतिदिन सुबह खाली पेट अगर आप नीम और तुलसी के पत्ते खाते हैं तो यह आपके स्वास्थ और आपके वजन दोनों ले लिए लाभदायक होगा | इसका सेवन डाइबिटीज़ का भी इलाज़ करता है, और इससे खून साफ होता है | नीम और तुलसी आपका वजन कम करने का एक आयुर्वेदिक नुस्खा है |

Loading image... (Courtesy : m.dailyhunt )

- गिलोय का सेवन :-
जैसा कि गिलोय कि पत्तियां मानव शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है | गिलोय की पत्तियों को आप पानी में उबाल लें और उस पानी का सेवन आप सुबह खली पेट करें | यह आपके वजन को तो कम करता जी है साथ ही यह आपके शरीर में होने वाला किसी भी दर्द को कम करता है | चिकिनगुनिया जैसे बुखार के लिए गिलोय किसी रामबाण इलाज़ से कम नहीं है |

Loading image... (Courtesy : Aaj Tak )


0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on October 29, 2022

आज के समय में लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान है तथा उसे कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं हो पाता है तो ऐसे में आज यहां पर हम आपको वजन को कम करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं।

पेट की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए आप हल्दी अदरक और शहद को मिक्स करके पीने से पेट की एक्स्ट्रा चर्बी कुछ दिनों में कम होने लगेगी।

यदि आप रोज सुबह मेथी दाने का पानी खाली पेट पीते हैं तो इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।Loading image...

0 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on October 30, 2022

दोस्तों आज के समय में वजन का बढ़ना एक बड़ी समस्या बन चुका है। मोटापा या वजन का बढ़ना न केवल आपकी सुंदरता को कम करता है बल्कि इससे डायबिटीज और बहुत सी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिये कई आयुर्वेदिक नुस्खे हैं। जिसका आप रोजाना उपयोग करके अपने वजन को कम कर सकते है। रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से वजन कम होता है। और रोज रात के समय एक चम्मच त्रिफला को गर्म पानी में मिला कर पीने से वजन कम किया जा सकता है।

Loading image...

0 Comments