ग
गीता पांडेय · 8 years ago
Making finance and business topics easier to understand through practical, well-researched, and reliable insights.शेयर मार्किट मे पैनी स्टॉक क्या होते है,क्या इसमे निवेश करना सही होगा ?
0
Join this conversation
Replying to the question above
Updated on05/23/26
शेयर मार्किट मे पैनी स्टॉक्स (Penny स्टॉक्स) बहुत ही कम कीमत पर खरीदी (ट्रेड) वाले शेयर होते हैं | यह शेयर आमतौर पर छोटी कंपनियों के होते हैं जिनकी पूँजी बहुत ही कम होती है, अर्थात इसकी शेयर मार्किट अधिक टर्नओवर वाली भी नहीं होती है और अधिकतर ये कम्पनियां घाटे मे चलती हैं या बहुत ही कम प्रॉफिट पर चलती हैं | ऐसे शेयरों में कंपनी के प्रमोटर या उनके प्रतिनिधि ही अधिकतर ट्रेडिंग में लगे रहते हैं | झूठी या सच्ची खबरें छपवा कर इन शेयरों के दाम बढ़ा दिए जाते हैं |
यह शेयर बहुत ही कम वॉल्यूम मे ट्रेड होते हैं इसीलिए कह सकते हैं कि इन शेयरों में लिक्विडिटी की समस्या रहती है | कम कीमत के कारण कई बार निवेशक इन में फंस जाता है मगर किसी के कहने पर ऐसे शेयरों में निवेश करना जोखिम से भरा हो सकता है | पैनी स्टॉक्स (Penny स्टॉक्स) क्योंकि बहुत कम कीमत पर मिलते हैं तो इन में निवेश करने की इच्छा निवेशकों में रहती है | कम समय मे इनकी कीमत बढ़ने की संभावना अधिक रहती है | कभी तो कोई शेयर कम समय में अधिक रिटर्न भी दे सकता है |
उदाहरण के लिए :-
यदि आप कोई शेयर आप दो रुपये में खरीदतें हैं और वह शेयर तीन रुपये का भी हो जाता है तो समझ लीजिये आपका निवेश पचास प्रतिशत बढ़ जाता है | मगर ऐसी ट्रेडिंग में जोखिम बहुत होता है | कभी कभी पैनी स्टॉक्स (Penny Stocks ) में कोई टर्नअराउंड शेयर भी मिल सकता है यानी ऐसे शेयर जो कि घाटे से लाभ की और जा रहे हैं | यदि वास्तव में आप ऐसे किसी शेयर को पहचान कर निवेश करते हैं तो यह एक अच्छा निवेश भी साबित हो सकता है |
16
Replying to the question above
Updated on05/23/26
पैनी स्टॉक ऐसे शेयर होते हैं जिनकी कीमत बहुत कम होती है और आमतौर पर छोटी कंपनियों से जुड़े होते हैं। कई लोग इन्हें इसलिए खरीदते हैं क्योंकि कम कीमत की वजह से थोड़े पैसे में ज्यादा शेयर मिल जाते हैं और तेजी से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद रहती है। लेकिन इनमें जोखिम भी बहुत ज्यादा होता है क्योंकि ऐसी कंपनियों की financial condition, business stability और transparency अक्सर कमजोर हो सकती है।
कई पैनी स्टॉक्स में अचानक बहुत तेजी या भारी गिरावट देखने को मिलती है। इसलिए बिना पूरी जानकारी और research के इनमें निवेश करना risky माना जाता है। वास्तव में, beginners के लिए मजबूत और भरोसेमंद कंपनियों से शुरुआत करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
V
Two decades of chartered accountancy — turning complex financial and business realities into writing that professionals and decision-makers can actually use.
0
