बुद्धिमान व्यक्ति के अंदर बहुत से लक्षण होते है -
- बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी अपने समय को फालतू के कामों में नहीं गुजरता है वह हमेशा कोई ना कोई काम करते रहता है।
- जो बुद्धिमान व्यक्ति होते हैं वह कम बोलते हैं और सुनते ज्यादा है। वह अपना जवाब उचित समय में उचित लोगों को ही देते हैं।
- बुद्धिमान व्यक्ति हर विषय का ज्ञान अर्जित करने की कोशिश करता हैं और अपना ज़्यादातर समय कुछ नया सीखने और पढ़ने में लगाता है |
- जो बुद्धिमान व्यक्ति होते हैं वह अपने समय को महत्व देते हैं और ना ही ज्यादा दोस्तों से मतलब रखते हैं लेकिन जिन्हें दोस्त मानते हैं उसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।
- कुछ लोग अकेले मे स्वयं से बाते करते है वह जीनियस होते है क्योंकि वह किसी चीज को लेकर खुद से बाते करते है और जिस बारे मे बात करते है उस बात को लेकर बहुत ही गहराई से सोचते है ऐसे लोग बहुत ही बुद्धिमान होते है।






