दोस्तों 2024 की लोकसभा चुनाव के विभिन्न चरणों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अबकी बार कुल 7 चरणों में मतदान होगा।आज के इस आर्टिकल में हम आपको लोकसभा चुनाव के विभिन्न चरणों की तारीख विस्तारपूर्वक बताएंगे। आप हमारे आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े और अपने राज्य के चुनाव की तारीख को ध्यान से देखें तथा याद करके रखें ताकि आप अपना कीमती मतदान देश के हित के लिए दे सके।
पहला चरण:-
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 21 राज्यों के 102 सीटों पर चुनाव होगा। 20 मार्च को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा तथा 19 अप्रैल को मतदान की तारीख तय की गई है। पहले चरण के 21 राज्यों के नाम है अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पुडुचेरी है।
दूसरा चरणः-
दूसरे चरण में देश के कुल 13 राज्यों की 89 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। जानकारी के अनुसार 28 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तथा 26 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया होगी। दूसरे चरण के 13 राज्यों के नाम असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर है।
तीसरा चरणः-
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देश की कुल 12 राज्यों की 94 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित किया गया है। 12 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तथा तीसरा चरण का मतदान 7 मई को होगा। तीसरे चरण के मतदान के लिए असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादर नगर हवेली और लक्षद्वीप राज्यों को रखा गया है।
चौथा चरण:-
चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया होगी। 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तथा 13 मई को मतदान होगा। आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर राज्यों में चौथे चरण का मतदान होना निश्चित किया गया है।
पाँचवा चरणः-
जानकारी के मुताबिक पांचवें चरण के मतदान के लिए 26 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तथा 20 मई को मतदान की प्रक्रिया की जाएगी। पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में कुल 8 राज्यों की 49 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। इन आठ राज्यों के नाम छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख है।
छठां चरणः-
छठे चरण के मतदान के लिए सात राज्यों की 57 सीटों को चुना गया है। 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तथा 25 मई को छठे चरण का मतदान होगा। छठे चरण के मतदान के लिए बिहार, हरियाणा, झारखंड, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की कुल 57 सीटों को चुना गया है।
सातवां चरण:-
दोस्तों लोकसभा चुनाव के विभिन्न चरणों में यह सातवां चरण ही आखिरी चरण होगा तथा इस चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव किया जाएगा। 7 मई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तथा 1 जून को मतदान की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। सातवें चरण के लोकसभा चुनाव में बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तथा चंडीगढ़ जैसे 8 राज्यों को चुना गया है।
19 अप्रैल से शुरू होने वाली यह चुनाव प्रक्रिया 1 जून को खत्म हो जाएगी तथा 4 जून को वोटो की गिनती करके चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम एवं आंध्र प्रदेश जैसे चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होना भी निर्धारित किया गया है। विधानसभा चुनाव की तारीख के लोकसभा चुनाव की तारीखों के ही साथ है तथा सभी अलग-अलग राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे यह उपचुनाव आम चुनाव के साथ ही किए जाएंगे।

