बच्चों की हैंडराइटिंग सुधारने के आसान टि...

A

| Updated on June 8, 2023 | Education

बच्चों की हैंडराइटिंग सुधारने के आसान टिप्स क्या हैं ?

3 Answers
692 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on April 17, 2019

बच्चों की पढ़ाई को लेकर माता-पिता अक्सर परेशान होते हैं और सबसे ज्यादा परेशान वो उनकी लिखाई को लेकर होते हैं । सभी चाहते हैं उनके बच्चों की हैंडराइटिंग बहुत अच्छी हो जो सभी को समझ आये । कुछ बच्चों की राइटिंग बहुत अच्छी होती है और कुछ बच्चों की राइटिंग अच्छी नहीं होती और वो उसको सुधारना भी नहीं चाहते क्योकि बच्चे अपनी राइटिंग पर ध्यान नहीं देते । बच्चों को अपनी हैंडराइटिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योकि पढ़ाई के साथ-साथ हैंडराइटिंग का अपना एक महत्व होता है । बच्चों की हैंडराइटिंग सुधारने के कुछ विशेष महत्व बताएं ।


बच्चों को अच्छी हैंडराइटिंग का महत्व बताये :-
अगर बच्चों की हैंडराइटिंग पर सुधार लाना है तो सबसे पहले बच्चों को उसके महत्व के बारें में बताओ कि अगर आपकी हैंडराइटिंग अच्छी होगी तो क्या होगा और अगर हैंडराइटिंग अच्छी नहीं होगी तो क्या होगा । उनको यह बताओ कि अगर वह अपनी राइटिंग पर ध्यान देता हैं तो इससे उसके मार्क्स अच्छे आएँगे और वहीं अगर वो अपनी हैंडराइटिंग पर ध्यान नहीं देते तो उनके मार्क्स अच्छे नहीं आएँगे और साथ ही उनकी राइटिंग समझ नहीं आएगी तो उनका लिखा कोई पसंद नहीं करेगा ।

अच्छे उदाहरण दें :-
बच्चों को उनकी हैंडराइटिंग सुधारने के लिए कभी किसी का ऐसा उदाहरण मत दो कि तुम्हारे दोस्त को देखो या उसके किसी क्लासमेट के बारें में मत कहो कि उसकी राइटिंग देखो कि कितनी अच्छी है और तुम्हारी राइटिंग अच्छी नहीं है । ऐसा कहने से बच्चे का मनोबल कमजोर होता है और वह अपनी राइटिंग सुधारने की जगह गुस्से में अपनी राइटिंग ख़राब कर सकता है । उसको कुछ ऐसे उदाहरण दो कि पहले हमारी भी राइटिंग अच्छी नहीं थी परन्तु प्रैक्टिस करने के बाद राइटिंग अच्छी हो गई ऐसे ही आपकी हो जाएगी ।

बैठने की जगह सही रखें :-
बच्चों को जब भी आप पढ़ने बैठाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसकी बैठने की जगह सही और व्यवस्थि हो । क्योकि जब बच्चा अव्यवस्थित बैठेगा तो कभी अच्छा और सही तरीके से नहीं लिख पाएगा । इसलिए हैंडराइटिंग के लिए यह सबसे जरुरी है कि बच्चा सही तरीके से बैठे ।

पेंसिल पकड़ने का सही ढंग :-
आपका बच्चा जब भी लिखने बैठे तो उसको सही ढंग से पेंसिल पकड़ना चाहिए । जब तक बच्चा सही ढंग से पेंसिल नहीं पकड़ेगा उसका लेखन सही नहीं होगा ।

Loading image... (Courtesy : nari.punjabkesari )


0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on June 6, 2023

बच्चो की हैंडराइटिंग सुधारने के लिए कुछ आसान टिप्स बातएंगे -

बच्चो की हैंडराइटिंग सुधारने के लिए उसे हमेशा स्केच पेन या फिर गिल्टर पेन का इस्तेमाल करने के लिए दें। इस तरह के पेन क़ो देखकर आपका बच्चा आकर्षित होगा और इस तरह इंक से बच्चों की हैंड राइटिंग सुधारने के लिए काफ़ी मददगार हो सकता है,इस तरह के इंक का इस्तेमाल करने से बच्चों की हैंड राइटिंग मे जल्द ही सुधार आता है।Loading image...

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on June 7, 2023

हां बिल्कुल बच्चों की हैंडराइटिंग सुधारने के ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनको अपनाकर आप अपने बच्चों की हैंडराइटिंग को सुधार सकते हैं यदि आपके बच्चे की हैंडराइटिंग अच्छी नहीं है तो आप उसे डांटे नहीं बल्कि कुछ तरीकों के द्वारा आप उसके हैंडराइटिंग में सुधार ला सकते हैं।

आप अपने बच्चों की हैंडराइटिंग सुधारने के लिए बच्चों को इंक वाली पेन का इस्तेमाल करना सिखाए क्योंकि इंक वाली पेन से बच्चों की राइटिंग काफी अच्छी दिखाई देती है।

यदि आपका बच्चा पेंसिल सही ढंग से नहीं पकड़ता है तो उसकी राइटिंग बिगड़ जाती है इसलिए सबसे पहले पेंसिल पकड़ने का ढंग सिखाए।

Loading image...

0 Comments