Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Science & Technologyचीन ने क्या कारनामा किया ?
M

| Updated on January 5, 2019 | science-and-technology

चीन ने क्या कारनामा किया ?

1 Answers

@rahulaobaraॉya6964 | Posted on January 5, 2019

चीन विश्व में सबसे पहला देश बन गया है, जिसने चाँद के दूसरी तरफ चीनी चंद्र रोवर उतारा है | यह चीनी रोवर पृथ्वी से चन्द्रमा तक पहुंचने वाला पहला यान है और इस बात से यह साबित होता है की चीन ने खुद को पहले से ज्यादा बालशाली बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है |

Article image


चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने घोषणा की कि यान चांग‘ई 4 ने चंद्रमा की दूसरी ओर की सतह को छुआ है और वहां से कुछ तस्वीरें भी भेजीं है , इस लैंडर-रोवर यान ने चंद्रमा के दूसरी तरफ की सतह पर 177.6 डिग्री पूर्वी देशांतर और 45.5 डिग्री दक्षिणी देशांतर पर पूर्व निर्धारित लैंडिंग की थी |

साथ ही सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने बताया की यह चीनी रोवर "चांग‘ई-4 " चंद्रमा के आस पास हो रहे सभी रहस्यमयी पक्षों का पता लगाने में बहुत अहम भूमिका निभाएगा , जिससे हम आसानी से वहां की सभी हलचल पर नज़र रख सके |

यह बात बिलकुल ज़ाहिर है की चंद्रमा के आगे का हिस्सा धरती के सम्मुख होता है , इसलिए वहां समतल छेत्र पाए जातेहै और ठीक दूसरी तरफ की सतह पर पहाड़ी और उबड़ खाबड़ सतह है इसलिए चन्द्रमा की दूसरी तरफ यान उतारना चीन के लिए भी आसान नहीं था ,और चांग‘ई-4' का नाम चीनी पौराणिक कथाओं की चंद्रमा देवी के नाम पर रखा गया है |
0 Comments