H
Dec 28, 2023entertainment

कछुआ खाना क्या खाता है ?

17
2 Answers

A
Dec 26, 2023

यदि आप कछुए पालने का शौक रखते हैं। और यदि कछुआ आपके पास है तो आप जरूर कछुए के भोजन के बारे में सोचते होंगे कि आखिर कछुए को क्या खिलाया जाए। तो अब आपको सोचने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज मैं आपको यहां पर जानकारी देने वाली हूं कि कछुए को क्या खिलाया जाए।

चलिए जानते हैं कि कछुए का भोजन क्या है:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि कछुआ मांसाहारी तथा सर्वाहारी दोनों होते हैं इसके अलावा कछुआ कीड़े मकोड़े, फल,सब्जियां अधिक मात्रा में खाते हैं। यदि आपका कछुआ छोटा है तो आप उसे घास फूस वाले खुले वातावरण में रखें ताकि वह कीड़े मकोड़े खाकर अपने शरीर में प्रोटीन और पोषक पदार्थ की मात्रा को पूरा कर सके। और जब कछुआ थोड़ा बड़ा हो जाए तो आप उसको फल, सब्जियां, और आटा खिला सकते हैं।

कछुए को प्रोटीन वाली चीज अधिक खिलाएं :-

कछुए को प्रोटीन की चीज खिलाने के लिए उसे खाने में कीड़े या फीडर मछली को खिलाएं इसके अलावा कछुआ को मांसाहार भी अधिक पसंद है। आप कछुए को सप्ताह में दो से तीन बार एक दो चम्मच काले पत्तेदार साग,जैसे काले कोलार्ड या सरसों के सांग परोसे।

चलिए जानते हैं की जमीन पर रहने वाले कछुए को क्या-क्या खिलाना चाहिए :-

जमीन में रहने वाले कछुए आमतौर पर सर्वाहारी होते हैं। जमीन में रहने वाले कछुए सब्जी तथा कीड़े मकोड़े खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

चलिए जानते हैं कि पानी में रहने वाले कछुए को क्या खिलाना चाहिए:-

मैं आपको बता दूं कि पानी में रहने वाले कछुए अथवा समुद्री कछुए पानी में उपस्थित खाना पसंद करते हैं पानी को हम आता की गोलियां बनाकर भी खिला सकते हैं। इसके अलावा कछुआ के लिए कैल्शियम और विटामिन ए महत्वपूर्ण है।

Letsdiskuss

9
avatar
Dec 27, 2023

भारतीय पुराणो में कछुए को जहाँ भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन हुआ था तब भगवान विष्णु ने कछुए के रूप में अवतरित थे।

हिंदू धर्म में कछुए को घर में रखना शुभ माना जाता है और कछुए को सौभाग्यशाली माना जाता है।इसके अलावा कछुआ चीन की वास्तु शास्त्र जिसे हम फ़ेंग सई के नाम से भी जानते हैं। दुनिया भर में कछुए की करीब 225 जातियों में से सबसे बड़ा आकार समुद्री कछुए का होता है। इसका आकार लगभग 8 फुट लंबा और 30 मन भरी होता है।

चलिए जानते हैं कछुआ क्या खाता है:-

कछुआ मांसाहारी तथा सर्वाहारी दोनों होते हैं। कछुआ कीड़े, मकोड़े फल सब्जियां अत्यधिक खाते हैं।

जमीन पर रहने वाले कछुए को क्या-क्या खिलाए :- भूमि पर रहने वाले कछुए आमतौर पर सर्वाहारी होते हैं। भूमि पर रहने वाले कछुए सब्जियां तथा कीड़े मकोड़े ज्यादा पसंद करते हैं। हमारे घर में प्रयोग होने वाली सब्जियां आटा आदि कछुए को खिला सकते हैं।

कछुए के लिए फल और सब्जियों के नाम:- टमाटर, आम,गाजर,मूली,मटर,गोभी,पलक,सेव, अंगूर,चीकू, केला,आदि कछुए के लिए उपयुक्त आहार है।

पानी में रहने वाले कछुए को क्या-क्या खिलाए :- पानी में रहने वाले कछुए अथवा समुद्री कछुए को हम आटे की गोलियां बनाकर खिला सकते हैं।

फल :- जामुन खरबूजे कीवी संतरे और अन्य फलों को कछुए के आहार का 5 से 10% हिस्सा बनना चाहिए अपने कछुए को फल हार तीसरे चौथे दिन खिलाएं। ताकि वह स्वस्थ रहे और लंबे समय तक जीवित रहे।और उनका पूरा ख्याल रखें।

विटामिन:- कछुओ के लिए कैल्शियम और विटामिन ए महत्वपूर्ण है। सप्ताह में दो-तीन बार कैल्शियम पाउडर और महीने में 2X सरीसृप मल्टीविटामिन से ले तथा अपने पालतू पशु चिकित्सा के निर्देश अनुसार कछुए को दें।

Letsdiskuss

7