Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Jun 1, 2023health-beauty

बालो को सुरक्षित रखने के लिए क्या घरेलु उपाय करूँ जिससे मेरे बालो को कोई हानि न पहुंचे ?

3 Answers
4

@hinakhana2310Apr 10, 2018
कौन महिला लंम्बे और घने बाल नहीं चाहती | हर महिला की चाहत होती है घने और लंबे बाल होना | इससे महिलाओं की खूबसूरती के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है | वर्तमान समय में तनाव का स्तर बढ़ने और प्रदूषण बढ़ने के कारण बालों की झड़ने की समस्या आम बात हो गई है | कुछ लोगों बाल की ग्रोथ और इनके झड़ने की समस्या को लेकर चिकित्सक से भी सलाह लेते हैं | चिकित्सीय परामर्श के अलावा आप कुछ घरेलू उपायों से भी अपने बालों की देखभाल कर सकती हैं |

कुछ घरेलू उपाय और थोड़ा आपकी आदतों में बदलाव बालों के लिए एक बेहतरीन उपाय है साबित होगा | आपको बताते है बाल लंम्बे करने के घरेलु उपाय -

- जैतून के तेल की मालिश शरीर और सिर दोनों में करने से आराम मिलता है | हल्के गुनगुने जैतून के तेल की 45 मिनट तक सिर में मालिश करें | यदि आपके पास समय हो तो सिर में एक रात के लिए तेल लगा रहने दें |

- स्वस्थ शरीर और बाल दोनों के लिए ही हेल्थी डाइट लेना जरूरी है | यदि आप भी लंबे और घने बालों की चाहत रखती हैं तो अपने दैनिक आहार में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में लें |

- तनाव ग्रस्त रहने से बालों की लंबाई पर भी असर पड़ता है और ये झड़ने लगते हैं | अगर लंबे बालों की चाहत है तो जरूरी है कि आप हमेशा तनाव से दूर रहें |

- हर सुबह योग करने का नियम बना ले | ये आपके बालो के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा |


Related image

0
30
avatar
@krishnapatel8792Sep 25, 2022

हम आपको यहां पर आज बताएंगे कि अपने बालों को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं जिसके लिए मैं आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रही हूं। इससे आपके बाल सुरक्षित रहेंगे साथ ही साथ लंबे और घने भी हो जाएंगे।

प्याज का रस यदि आप अपने बालों में प्याज के रस को लगाते हैं तो इससे आपके बाल घने तो होंगे ही साथ ही लंबे भी होने लगेंगे क्योंकि प्याज की गर्माहट स्कैल्प की रक्त की आपूर्ति को बढ़ाता है और बालों को बढ़ाने में मदद करता है।

इसके अलावा अपने बालों को बढ़ाने के लिए आंवले के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि आंवला में फैटी एसिड पाया जाता है जो बालों को घना करने में मदद करता है।Article image

0
2
S
@setukushwaha4049May 31, 2023

बालो क़ो सुरक्षित रखने के लिए बहुत से ऐसे घरेलू उपाय है इन उपायों क़ो अपनाने से बालो क़ो कोई हानि नहीं पहुंचेगी -

बालो क़ो घना, मजबूत और सुरक्षित रखने के लिए ब्लैक ट्री का इस्तेमाल कर सकते है, सबसे पहले ब्लैक ट्री क़ो पानी मे डालकर उबालकर पानी छानकर ब्लैक ट्री वाला पानी बालो मे लगाने से बाल मजबूत घने होते है।

बालो क़ो सुरक्षित रखने के लिए बालो मे घी लगा सकते है, बालो मे घी लगाने से बाल टूटते नहीं और बाल जड़ से मजबूत होते है।Article image

0
1