Samsung Galaxy Z Flip बना दुनिया का पहला फोल्डेबल ग्लास स्मार्टफोन, जानें इसके बारे में सबकुछ सैसमग गैलेक्सी Z फ्लिप फोल्डेबल ग्लास के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन गया है। क्लैमशेल डिजाइन के साथ आने वाले इस फोन में पावरफुल प्रोसेसर के साथ और भी कई धांसू फीचक दिए गए हैं।
सैमसंग ने 11 फरवरी को गेलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galazy Z Flip को लॉन्च किया है। क्लैमशेल डिजाइन के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में पहली बार फोल्डेबल ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जो इसके फोल्डिंग ऐबिलिटी को बेहतर बनाता है। डिजाइन के मामले में यह फोन काफी हद तक Moto Razr 2019 जैसा लगता है। तो आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन में क्या कुछ खास है।
गैलेक्सी Z फ्लिप में सैमसंग ने खुद से डिवेलप किया हुआ अल्ट्रा-थिन ग्लास यूज किया है। इस ग्लास के कारण फोन का लुक को प्रीमियम होता है साथ ही यह स्क्रीन को थोड़ा ड्यूरेबल भी बनाता है। ग्लास की खासियत है कि इसमें लगे स्क्रैच को आसानी से रिपेयर भी किया जा सकता है। इस टेक्नॉलजी की मदद से सैमसंग ने फोन के डिस्प्ले में आने वाले क्रीज को कम किया है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डाइनैमिक AMOLED इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 425ppi और 21.9:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।फोन में बाहर की तरह 1.06 का एक छोटा डिस्प्ले भी दिया गया है। इसका इस्तेमाल आप फोन के फोल्ड होने पर टच के जरिए म्यूजिक चेंज करने के साथ ही सेल्फी क्लिक करने के लिए भी कर सकते हैं। यह डिस्प्ले आपको नोटिफिकेशन्स भी दिखाता है।गैलेक्सी Z फ्लिप 8जीबी रैम और 256जीबी के स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 256जीबी चिपसेट मिलेगा। फोन ऐंड्रॉयड 10 पर काम करने वाले इस फोन में 3,300 mAh की बैटरी दी गई है।






