H
Updated on Apr 4, 2024education

औसतन एक मुर्गे की उम्र कितनी होती है ?

8
1 Answers

avatar
Answered on Apr 3, 2024

दोस्तों मुर्गे को तो आप सभी ने देखा ही होगा। और बहुत से लोग मुर्गे का पालन भी करते हैं। वही बहुत से लोग मुर्गे का गोस खाना पसंद करते हैं। लेकिन दोस्तों अक्सर हमारे मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर मुर्गे की औसतन उम्र कितनी होगी शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी। आज मैं आपको यहां पर बताने वाली हूं कि मुर्गे की उम्र कितनी होती है। और मुर्गे की उम्र  सुनकर आप भी सोंच में पड़ जाएंगे।

 

चलिए मैं आपको बताती हूं कि एक मुर्गी की औसतन उम्र कितनी होती है:-

 

दोस्तों एक रिसर्च में बताया गया है कि मुर्गा 5 से 10 साल तक जिंदा रह सकता है। और यदि एक स्वस्थ मुर्गे की बात की जाए तो उसका जीवन काल 8 से 12 वर्ष हो सकता है। दोस्तों मुर्गियां जब 5 से 6 महीने की होने लगती है तो वह अंडा देना शुरू कर देती है। और मुर्गी तब तक अंडे देते रहती है जब तक की उसकी मृत्यु नहीं हो जाती। और यह भी बताया जाता है कि जब मुर्गी की आयु 3 वर्ष हो जाती है तो वह अंडे देना कम कर देती है।

 

चलिए दोस्तों हम आपको मुर्गे के बारे में कुछ रोचक जानकारियां देते हैं :-

 

दोस्तों आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि पृथ्वी पर मनुष्य से अधिक मुर्गियां पाई जाती है।

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मुर्गियां केवल नमकीनपन का स्वाद ले सकती हैं। मिठास का स्वाद नहीं ले सकती है।

 

एक रिसर्च से पता लगाया गया है कि एक मुर्गी को एक दर्जन अंडे बनाने के लिए लगभग चार पाउंड चारा खाना पड़ता है।

 

और यह भी कहा जाता है कि जब मुर्गियों को तनाव महसूस होता है तो वह अपने पंख खोने लगती हैं।

 

मुर्गी को अंडा देने में केवल 26 घंटे लगते हैं। मुर्गियां सर्वाहारी होती है। यदि मुर्गी अपने आहार से खुश नहीं होती है तो वह अपने कच्चे अंडे  खा लेती है।

 

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

3