Abhishek Gaur's avatar
Updated on Mar 24, 2026others

बालाजी और हनुमान जी में क्या अंतर है?

6
2 Answers

S
Updated on Mar 23, 2026

आज यहां पर हम बात करने वाले हैं कि बालाजी और हनुमान जी में क्या अंतर है:-

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि हनुमान जी का ही बालाजी नाम है। लेकिन बालाजी भगवान विष्णु का  भी नाम है। इसलिए हम कह सकते हैं कि बालाजी और हनुमान जी एक ही हैं और अलग भी हैं। हमारे भारत देश में बालाजी तिरुपति  जी का तमिलनाडु में हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। हमारे भारत देश में कहीं-कहीं हनुमान जी को बालाजी का नाम दे दिया गया है। और यदि तमिलनाडु की बात की जाए तो तमिलनाडु में बालाजी को भगवान विष्णु या त्रिपति जी वेंकटेश्वर का नाम भी दिया गया है। जो कि हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण तीर्थ है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मेहंदीपुर बालाजी हनुमान जी का मंदिर है। और तिरुपति बालाजी विष्णु जी का एक रूप है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि हनुमान जी को बालाजी क्यों कहा जाता है :-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि बालाजी का मतलब होता है बलशाली या प्रभावी, कहां जाता है कि उत्तर भारत में वैष्णव संप्रदाय राम और कृष्ण की भक्ति के रूप में पल्लवित हुआ। इतना ही नहीं यहां हनुमान जी को बल बुद्धि विद्या में इतना निपुण माना गया है कि भगवान राम को भी उनकी सहायता की आवश्यकता पड़ती है। और इस तरह से हनुमान जी को बालाजी कहा जाने लगा।

मैं आपको बता दूं कि हनुमान जी को बालाजी इसलिए कहा जाता है क्योंकि कई जगहों पर हनुमान जी के बालपन की पूजा पाठ की जाती है। और इसके पीछे की एक कहानी भी प्रचलित है जिसके अनुसार भगवान श्री राम आज से 500 वर्ष पूर्व धरती पर आए थे जिन्होंने हनुमान जी को यहां लोगों को दुख दर्द दूर करने का आदेश दिया था। और यह भी कहा था कि तुम्हारे द्वार पर आने वाले सभी भक्तों के रोगों और भूत प्रेत बाधा को ठीक करना होगा।

 इसलिए हम कह सकते हैं कि हनुमान जी और बालाजी में कोई विशेष रूप से अंतर नहीं है हम इन्हें एक समान समझ सकते हैं।

Letsdiskuss

2
P
Answered on Mar 23, 2026

यह प्रश्न अक्सर लोगों के मन में आता है, क्योंकि दोनों नाम एक-दूसरे से जुड़े हुए लगते हैं।

असल में हनुमान जी और बालाजी अलग-अलग देवता नहीं हैं।

हनुमान जी रामायण के प्रमुख पात्र और भगवान राम के भक्त माने जाते हैं। उन्हें शक्ति, भक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है।

बालाजी हनुमान जी का ही एक नाम है, जो विशेष रूप से कुछ स्थानों और मंदिरों में प्रचलित है, जैसे सालासर बालाजी या मेहंदीपुर बालाजी।

कोई वास्तविक अंतर नहीं है। बालाजी हनुमान जी का ही एक रूप या नाम है, जिसे अलग-अलग क्षेत्रों में अलग तरीके से पुकारा जाता है। यह केवल नाम और परंपरा का अंतर है, देवता एक ही माने जाते हैं।

React