क्या आप भी चूहों के आतंक से परेशान हो चुके हैं। तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके यहां पर कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।यानी कि आप इन घरेलू उपाय के द्वारा चूहों को आसानी से घर से भगा सकते हैं।
चलिए हम आपको बताते हैं कि आप चूहों को बिना मारे किस तरह घरेलू उपाय के द्वारा घर भाग सकते हैं इसके लिए कुछ घरेलू उपाय बताते हैं:-
दोस्तों यदि आप चूहों को घर से भागना चाहते हैं तो इसमें तंबाकू और बेसन आपके काफी काम आ सकता है।इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक कटोरी में थोड़ा सा तंबाकू लेना है और फिर उसमें बेसन लपेट कर रख देना है। और जहां पास चूहे रहते हैं इस कटोरी को वहां पर रख देना है ताकि चूहा इसका स्वाद चख सके और फिर चूहों का काम तमाम हो जाएगा फिर दोबारा से चूहा आपके घर में नहीं आ पाएंगे।