भगवान विष्णु का स्वरुप बहुत ही मनमोहक है, क्योंकिभगवान विष्णु ने जितने भी आभूषण धारण किये है उन सब मे बहुत ही सुंदर लग रहे है। भगवान विष्णु नीचे वाले बाए हाथ मे कमल लिए हुए है तथा नीचे वाले दाहिने हाथ मे कोमोन्दकी नाम की गदा लिए हुए है और अपने ऊपर वाले बाएं हाथ मे पाञ्चजन्य नाम की शंख लिए, ऊपर वाले दाहिने हाथ मे सुदर्शन चक्र लिए हुए है, इन सम्पूर्ण स्वरुपो मे बहुत ही आकर्षक लग रहे है।









