(courtesy-Rediffmail)
(courtesy-coroflot)
(courtesy-Rediffmail)
(courtesy-coroflot)डियो और परफ्यूम में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन आपकी केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। यदि आप रोजाना जरूरत से ज्यादा डियो तथा परफ्यूम अपनी बॉडी मे स्प्रे करते हैं, तो ये आपकी त्वचा के अदंर पहुंचकर हार्मोन्स का संतुलन भी बिगाड़ सकते है। साथ ही डियो और परफ्यूम ज्यादा इस्तेमाल करने से कई बार ये त्वचा में निशान, एलर्जी आदि का कारण भी बनते है।

जैसे कि आप सभी जानते हैं की आजकल व्यक्ति डियो और परफ्यूम का कितना शौकीन हो चुका है। लेकिन उनको यह नहीं पता है कि इन दोनों चीजों से लोगों को कौन सी बीमारियां हो जाती हैं।
परफ्यूम का अधिक इस्तेमाल करने पर रसायनों से हार्मोनल असंतुलन और स्किन एलर्जी उत्पन्न हो सकती है। इससे त्वचा मे जलन भी हो सकती है।इसमें कुछ ऐसे रासायनिक तत्व पाए जातेेेे हैं। जिसके कारण कैंसर जैसी बीमारी भी उत्पन्न हो सकती है।
क्या आप जानते हैं कि आप जो रोजाना डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल बदबू को हटाने के लिए करते हैं इससे आपके शरीर में कई सारी बीमारियां भी हो सकती है तो चलिए जानते हैं कि परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल करने से कौन-कौन सी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
यदि आप अधिक मात्रा में परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको छींक आने की समस्या, आंखों से पानी आने की समस्या, या फिर सिर दर्द की समस्या हो सकती है, इसके अलावा जो व्यक्ति परफ्यूम या डियो का अधिक इस्तेमाल करता है तो इससे कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस नामक बीमारी हो सकती है जिस वजह से त्वचा लाल हो जाती है, त्वचा में सूजन, त्वचा में जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
परफ्यूम और डियो बॉडी मे स्प्रे करने से बहुत सी बीमारियां होने की सम्भावना हो जाती है जैसे कि आप बॉडी मे डियो स्प्रे करते है तो सांस लेने की दिक्कत हो जाती है और आस्थमा जैसी घातक बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
इसके अलावा परफ्यूम और डियो शरीर मे स्प्रे से आपके चेहरे मे एलर्जी हो सकती है जैसे कि चेहरे का लाल होना, चेहरे मे खुजली होना, चेहरे मे फोडिया होकर फूट जाने से घाव हो जाते है।