क्या उपाय है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के,बताइये ?
Join this conversation

हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए सबसे पहले नमक का सेवन कम करें और संतुलित आहार लें जिसमें फल, सब्जियाँ और साबुत अनाज शामिल हों। नियमित व्यायाम जैसे तेज़ चलना, योग या हल्की दौड़ करना बहुत फायदेमंद होता है। तनाव को कम करने के लिए ध्यान और गहरी साँस लेने की आदत डालें। वजन को नियंत्रित रखना भी जरूरी है। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें और नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जाँच करवाएँ। कैफीन का अधिक सेवन न करें। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Must Read : हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर क्यों कहा जाता है?
ब्लड प्रेशर कैसे साइलेंट किलर के नाम से जाना जाता है आज ऐसे बहुत से व्यक्ति हैं जो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान है ऐसे में हम उनको कुछ उपाय बताएंगे जिनको अपनाकर ब्लड प्रेशर की समस्या को कम किया जा सकता है।
इस रिपोर्ट के द्वारा पता लगाया गया है कि रोजाना 30 से 60 मिनट तक एक्सरसाइज करने से काफी हद तक ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
इसके अलावा हेल्दी डाइट यानी कि साबुत अनाज, फल, सब्जी, लो फैटी डेरी प्रोडक्ट, मीट फिश आदि चीजों को डाइट में शामिल करें।


रोजाना दही खाने से बहुत से फायदे होते है -
•हमें रोजाना दही खाना चाहिए क्योंकि दही मे कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है, ऐसे मे आप दही रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियां और दाँत मजबूत होते है।
•रोज दही खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है, क्योंकि अक्सर लोगो की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है जिस वजह से उनको सर्दी जुकाम जल्दी होती है ऐसे मे उनको दही सेवन अवश्य करना चाहिए।
•जिन लोगो को दिल की बीमारी होती है उनको दही रोज खाना चाहिए क्योंकि दही खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।
• दही मे कैल्शियम, पौटेशियम, मैगीनिशियम, विटामिन b-12,विटामिन b-2 पाया जाता है जो मोटापा कम करने मे काफ़ी मददगार होता है, जो व्यक्ति मोटापा कम करना चाहते है उनको दही सेवन करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए रोजाना भूनी हुयी लहसुन की 2-3कालियाँ खाने से ब्लड प्रेशर काफ़ी हद तक कण्ट्रोल हो जाता है।
हार्ड ब्लड प्रेशर के मरीजों क़ो रोजाना अजवाइन और मेथी का पानी पीना चाहिए सबसे पहले अजवाइन और मेथी क़ो रात मे पानी मे भिगो कर रख दे और सुबह इसका अजवाइन और मेथी का पानी छानकर पीने से हार्ड ब्लड प्रेशर की समस्या धीरे -धीरे कम हो जाती है।



