Others

धनतेरस का क्या महत्व है? और इस दिन क्या ...

logo

| Updated on November 14, 2023 | others

धनतेरस का क्या महत्व है? और इस दिन क्या खरीदना शुभ है और क्या नहीं?

6 Answers
1,265 views
logo

@satindrachauhan6717 | Posted on October 20, 2022

सबसे पहले आप सभी को धनतेरस की हार्दिक बधाई| आज हम आपको बताते हैं कि घनतेरस के त्यौहार का क्या महत्व है और साथ ही इस दिन क्या खरीदना शुभ है| दीवाली के कुल पांच पर्व होते हैं, जिसमें दीवाली के 2 दिन पहले आने वाला पर्व धनतेरस होता है| धनतेरस में धन के साथ साथ अच्छे स्वास्थ की कामना की जाती है| प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है| इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है|

शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है| इस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे| इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा मानी जाती है| इस दिन धन्वंतरि देव के साथ साथ माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है| लेकिन कई लोग इस दिन बर्तन के साथ साथ और सामान खरीदना भी शुभ समझते हैं|

Loading image...

धन्वंतरि कौन हैं:

भगवान और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे| जो कि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे|

भगवान विष्णु ने ही धन्वंतरि के रूप में अवतार लिया था| मानयता के अनुसार भगवानधन्वंतरि को देवताओं के वैद्य माना जात है| इसलिए इनकी पूजा करने से घर आरोग्य और सुख रहते हैं| इसलिए धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है|

घनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए:

- भगवान धन्वंतरि की धातु पीतल की मानी गई है इसलिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है..

- पीतल के अलावा धनतेरस के दिन सोने, चांदी, तांबे का सामान खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है.. धनतेरस के दिन ये चीजें घर में लाने से मां लक्ष्मी और धन्वंतरि भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है|

- इसके अलावा इस दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है, हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का भी महत्व माना जाता है|

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन नई झाड़ू लाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है|

Loading image...

घनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए: घनतेरस के दिन कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें खरीदना अशुभ माना जाता है….

- कांच के बर्तन:

धनतेरस के दिन कई लोग ऐसे हैं जो कांच के बर्तन खरीदते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस दिन कांच के बर्तन या चीनी, मिटटी के बर्तन बिल्कुल न खरीदें| क्योंकि कांच का संबंध राहु से माना गया है इसलिए इस दिन राहु से जुड़ी चीजों को घर लाना हानिकारक होता है| माना जाता है कि यह आपके घर में तनाव की स्थितियां पैदा कर सकता है|

- नुकीली और धारदार चीज़ें:

घनतेरस के दिन कैंची, चाकू, सुई या किसी भी तरह की नुकीली और धारदार चीज़ें बिलकुल न खरीदें| मान्यता है कि ऐसी चीज़ों को घर में लाना आपके घर में क्लेश का कारण बन सकता है| ऐसा कहा जता है कि जिस घर में अशांति रहती है, वहां कभी लक्ष्मी का वास नहीं होता है| इसलिए धनतेरस के दिन इन चीज़ों को न खरीदें|

- चीनी मिट्टी के बर्तन:

चीनी मिट्टी के बर्तन या कोई भी शो पीस भी धनतेरस के दिन नहीं लाना है, क्योंकि यह शुभ नहीं होता| इन चीजों का कोई भी अस्तित्व नहीं होता क्योंकि यह चीजें कभी भी टूट-फूट सकती हैं| इसलिए ऐसी चीज़ों को घर लाने से आपके घर में बरकत नहीं आएगी इसलिए धनतेरस के शुभ दिन चीनी मिट्टी के बर्तन न लाएं|

- लोहे का बर्तन:

लोहे का संबन्ध शनि देव से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन लोहे से जुड़ी कोई भी वास्तु खरीदना शुभ नहीं माना जाता| इससे आपके घर में आर्थिक हानि हो सकती है|

- एल्युीमीनियम के बर्तन:

एल्युीमीनियम भी राहू से जुड़ा माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन एल्युअमीनियम से बनी चीज़ों को न खरीदें| इससे घर में दरिद्रता आ सकती है|

तो उम्मीद है आपको समझ आया होगा कि इस धनतेरस आपको क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं|

2 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on October 21, 2022

दोस्तों इस बार धनतेरस 22 अक्टूबर को है। पर क्या आप जानते हैं कि धनतेरस का महत्व क्या है इस दिन कौन सी चीजें खरीदना चाहिए और कौन सी नहीं। यदि आप नहीं जानते तो हम आपको बताएंगे दिवाली के 2 दिन पहले धनतेरस आता है और इस दिन सोने, चांदी, पीतल और नमक तथा झाडू को खरीदना शुभ माना जाता है। और कांच के बर्तन, नुकीली और धारदार चीजें तथा एलुमिनियम से बनी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि इन चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है।Loading image...

2 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on December 18, 2022

आज हम आपको बताएंगे कि इस वर्ष धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाया जा रहा है यानी कि हर बार धनतेरस का त्यौहार दिवाली के 2 दिन पहले मनाया जाता था। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन देवताओं के वैध माने जाने वाले देवता धनवंतरि माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन लोग सोने और चांदी के बर्तन खरीदते हैं। ताकि उनके घर में सुख और समृद्धि बनी रहे ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि धनतेरस के दिन कौन-कौन सी चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है और कौन-कौन सी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।

किस दिन पीतल के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा सोने और चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन लोहे की चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन एल्यूमीनियम के बर्तन भी खरीदने से बचना चाहिए।Loading image...

2 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on December 19, 2022

धनतेरस का दिन हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पीतल को छोड़कर सोने, चांदी, तांबे आदि का सामान और बर्तन को खरीदा जा सकता हैं। क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर का घर मेंं बास होता है। इस दिन धातुओं की चीजें खरीदना बहुत शुभ मानी जाती हैं। इसके अलावा इस दिन झाड़ूूूूूूूूूूूूू खरीदना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। आप चाहे तो इस दिन अपनी मनपसंद चीजें भी खरीद सकते हैं।Loading image...

और पढ़े- लोहड़ी के त्यौहार का क्या महत्व है ?

2 Comments
logo

@poonampatel5896 | Posted on November 11, 2023

चलिए आज हम आपको बताते हैं हम धनतेरस का महत्व क्या होता है और धनतेरस को कौन सी चीज खरीदना शुभ माना जाता है और कौन सी चीज खरीदना अशुभ माना जाता है इसके बारे में पूरी जानकारी के साथ आज हम आपको बताते हैं। तो हम सबसे पहले आपको बताते हैं धनतेरस के महत्व के बारे में-

धनतेरस का महत्व:- धनतेरस हमारे हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व होता है। इस दिन धन के देवता कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन धनवंतरि की पूजा की जाती है, इस दिन धनवंतरि भगवान की पूजा करने से आरोग्य रहते हैं।इसके साथ इस दिन बर्तन और सोना -चांदी खरीदने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है।

अब हम आपको बताते हैं कि धनतेरस को क्या खरीदना चाहिए जो शुभ माना जाता है।

  • धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी.गणेश की मूर्ति खरीदें और दीपावली के दिन इसी का पूजन करें।
  • धनतेरस के दिन चांदी व सोने की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है।इस दिन महिलाएं सोने चांदी के आभूषण खरीदती हैं, लेकिन आपकी जब अनुमति न दे तो आप सोने या चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है।

अब हम आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन कौन सी चीज नहीं खरीदना चाहिए।

  • धनतेरस के दिन कांच के बर्तन नुकीली और धारदार चीज तथा अल्मुनियम से बनी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि इन चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है।
  • लोहे का संबंध शनि देव से माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन लोहे से जुड़ी कोई भी वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इससे आपके घर में आर्थिक हानि हो सकती हैं।

Loading image...

2 Comments
A

@aanyasingh3213 | Posted on November 11, 2023

आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा बताएंगे कि धनतेरस का क्या महत्व होता है। और धनतेरस के दिन क्या चीज खरीदना शुभ और क्या चीज खरीदना शुभ होता है इसकी भी जानकारी देंगे। हमारे हिंदू धर्म में धनतेरस को बहुत ही पावन और पवित्र त्योहार माना जाता है। हर वर्ष धनतेरस का त्योहार दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है। और अब हम बात कर रहे हैं कि सन 2023 को धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर के दिन मनाया जा रहा है। धनतेरस का त्योहार भगवान कुबेर जी को समर्पित है।

चलिए अब बताते हैं कि धनतेरस के दिन किन-किन चीजों को खरीदना चाहिए और क्या नहीं खरीदना चाहिए:-

मैं आपको बता दूं कि आप धनतेरस के दिन सोने चांदी के बर्तन और आभूषण खरीद सकते हैं इन्हें खरीदने से काफी शुभ होता है। वहीं धनतेरस के दिन लोहे , और कांच के बर्तन को नहीं खरीदना चाहिए।

Loading image...

2 Comments
धनतेरस का क्या महत्व है? और इस दिन क्या खरीदना शुभ है और क्या नहीं? - letsdiskuss