S
sahil sharma· 2 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

हमें मानसिक तनाव से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

15
170

Join this conversation

Sort By

मानसिक तनावकोई बीमारी नही है यह एक मन की स्थिति है जिससे व्यक्ति मन ही मन में खुद से लड़ता रहता है और गरहे विचारो मे खोया रहता है। मानसिक तनाव या डिप्रेशन आज कल हर किसी के जीवन का एक हिस्सा बन चुका है।मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बिमारियो का भी सामना करना पड़ता है।डिप्रेशन और मानसिक तनाव के मरीजो में बढ़ोत्तरी कोरोना काल के बाद से ज्यादा हुई है। कोरोना काल सभी के लिए एक दुखदायी समय था।

डिप्रेशन को कई तरह से दूर किया जा सकता है -

  • नियमित रूप से मेडिटेशन करके हम मानसिक तनाव को कम कर सकते है।
  • संतुलित और हेल्थी आहार का सेवन करके।
  • रोज़ सुबह ताजी हवा में योग करे इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और मन शांत होता है।
  • भरपूर नींद लेना सबसे जरूरी है।
  • अपने दोस्तो या परिवारजनो के साथ समय बिताए इससे डिप्रेशन से बाहर आने में मदद मिलेगी।
  • अपनी पसंदीदा किताब पढ़े या संगीत सुने।
  • गार्डन या अपनी पसंदीदा जगह घूमने जाए।
  • अपने अकेलेपन को दूर करे।
  • बुरी आदतो जैसे शराब , सीगरेट या अन्य नशीले पदार्थो से दूर रहे।

इन सभी बातो का ध्यान में रखते हुए और इनका पालन करते हुए हम मानसिक तनाव या डिप्रेशन से बाहर आ सकते है। तनाव जैसी खतरनाक बीमारी किसी को भी हो सकती हैं । हमे उस व्यक्ति की मदद जरूर करना चाहिए जो डिप्रेशन से गुजर रहा है। हमारा साथ, डॉक्टर की दवाई और ऊपर दिये हुई बातो का ध्यान रखने पर व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो सकता है।हमे किसी भी बात को इतना नही सोचना चाहिये जिससे हमारे मन में नकारात्मकता बढे और हमारा मन विचलित होकर उसी को सोचने मे लग जाए।डिप्रेशन हमे भी हो सकता है इसलिए इसक प्रति सावधानी बरतनी चाहिये।

Letsdiskuss

Answered by
komal Solanki
View Profile
Answered on01/12/24
6