चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि मुल्तानी मिट्टी किस प्रकार की होती है और यह कौन सी जगह पर पाई जाती है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मुल्तानी मिट्टी गोल्डन कलर की होती है और यह पाकिस्तान की एक जगह है जिसे मुल्तान कहते हैं यह उस मुल्तान स्थान पर पायी जाती है। इस कारण उसके स्थान के नाम पर उसका नाम रखा गया यानी यह मुल्तान स्थान पर पाई जाती इसलिए इसे मुल्तानी मिट्टी कहा जाता है। आजकल मुल्तानी मिट्टी बाजारों में आसानी से मिल जाती है इतना ही नहीं आजकल मुल्तानी मिट्टी का चूर्ण भी बाजारों में बिकता है जिससे आपको मुल्तानी मिट्टी का चूर्ण बनाने की दिक्कत नहीं होगी।
आज के समय में स्क्रीन में बढ़ते फोड़े,फुंसी,दाग, धब्बे,के कारण मुल्तानी मिट्टी का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने लगा है, क्योंकि मुल्तानी मिट्टी चेहरे में पाए जाने वाले इन फोड़े, फुंसी या दाग धब्बे को हटा देती है और चेहरे को एकदम निखार देती है। आप चाहे तो मुल्तानी मिट्टी को अपने पूरे शरीर में लगा सकते हैं क्योंकि यह आपके शरीर के रंगत को निखारने में भी मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग आप अपने बालों में भी कर सकते हैं क्योंकि यह बालों के साइन को बढ़ाती है और आपके बाल को टूटने से रोकती है आपके बाल को लंबा, घना एवं मजबूत बनाती है।
चलिए हम आपको बताते हैं कि आप मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग किस प्रकार कर सकते हैं-
- सबसे पहले आप मुल्तानी मिट्टी के चूर्ण को थोड़े से पानी में घोल लीजिए इसके बाद आप मुल्तानी मिट्टी में चाहे तो नींबू, गुलाब जल, एलोवेरा इत्यादि को मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं। अगर आपको नींबू,गुलाब जल या एलोवेरा से एलर्जी है तो आप इन चीजों को ना भी मिलाए तो चलेगा आप केवल मुल्तानी मिट्टी का ही लेप तैयार कर ले।
- मुल्तानी मिट्टी का तैयार किए हुए लेट को आप अपने चेहरे या पूरी बॉडी में लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए और फिर सादे पानी से धो दीजिए।
- ऐसा आप हफ्ते में 2 से 3 दिन तक कर सकते हैं।

.jpeg&w=828&q=75)
