Abhishek Gaur's avatar
Updated on Jan 20, 2024education

अयोध्या राम मंदिर बनने में टोटल कितनी लागत आई ?

14
1 Answers

A
Answered on Jan 19, 2024

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अयोध्या राम मंदिर का भाव प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है। मैं आपको बता दूं कि 22 जनवरी के दिन प्राण प्रतिष्ठा मैं काम से कम 7000 लोग शामिल होंगे। इसके अलावा समारोह का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया जाएगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अयोध्या राम मंदिर बनने में टोटल कितनी लागत आई होगी। शायद आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

मैं आपको बताऊंगी कि अयोध्या राम मंदिर बनने में कितना खर्च हुआ है:-

बताया जाता है कि अयोध्या राम मंदिर बनने में 1800 करोड रुपए की अनुमानित लागत लगी है। मैं आपको बता दूं कि राम मंदिर का निर्माण और डिजाइन इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की तकनीकी सहायता से लार्सन एवं टुब्रो और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स की तरफ से किया जा रहा है।

चलिए जानते हैं कि जब से अयोध्या राम मंदिर का निर्माण होना प्रारंभ हुआ है तब से कितने रुपए का दान प्राप्त हुआ है:-

मैं आपको बता दूं कि जब से ट्रस्ट की स्थापना हुई है तब से कुल मिलाकर 3500 करोड रुपए दान में मिला है। जिसमें फरवरी 2020 और फरवरी 2021 के बीच दान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा शामिल है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि राम मंदिर में सबसे अधिक दान किसने दिया है:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि राम मंदिर के लिए सबसे अधिक दान आध्यात्मिक गुरु और कथावचक मुरारी बापू ने दिया है।

बताया जा रहा है कि मुरारी बापू ने करीब 11.3 करोड रुपए का दान दिया है। इसके अलावा अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में स्थित उनके अनुयायियों ने सामूहिक रूप से अलग 8 करोड रुपए का दान दिया है। इस प्रकार ट्रस्ट में लोग बढ़-चढ़कर दान कर रहे हैं।

Letsdiskuss

6