मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पनीर खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। क्योंकि पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाली हूं कि पनीर से कौन-कौन सी सब्जी बनाई जा सकती है। वैसे तो आप घर पर मटर पनीर बनाकर खा सकते हैं जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट रहती है लेकिन अब यह रेसिपी पुरानी हो चुकी है इसलिए आज मैं आपको बताने वाली हूं कि पनीर से कौन-कौन से व्यंजन आसानी से बनाए जा सकते हैं और स्वादिष्ट भी होते हैं।
पनीर की सहायता से कौन-कौन से स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं:-
बना सकते हैं शाही पनीर:-
जी हां दोस्तों शाही पनीर अपने नाम से ही जाना जाता है यह एक रिच रेसिपी है और इसकी ग्रेवी में पानी की जगह दूध डाला जाता है जो इसके स्वाद को और अधिक बढ़ा देता है। इसलिए आपको एक बार अपने घर में शाही पनीर अवश्य बनाना चाहिए। क्योंकि यह बनाने में भी आसान है और खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है।
कड़ाही पनीर:-
दोस्तों कड़ाही पनीर जितना बनाने में आसान और सरल होता है उतना ही कढ़ाई पनीर बनाने में मजा भी आता है क्योंकि इसमें शिमला मिर्च और प्याज को बड़े टुकड़ों में काटकर डाल दिया जाता है और इसका स्वाद जबरदस्त आता है।
चिली पनीर:-
चिली पनीर का नाम सुनते ही मेरे मुंह में पानी आ जाता है क्योंकि पनीर के द्वारा बनाई गई सबसे बेस्ट और अच्छी रेसिपी मुझे चिली पनीर की लगती है। चिली पनीर आप जितना जल्दी बना कर तैयार कर सकते हैं और इसको बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
इस प्रकार मैंने आपको यहां पर पनीर से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते हैं पूरी जानकारी दी है आप चाहे तो अपने घर पर एक बार ट्राई अवश्य कर सकते हैं।



