shadab khan
shadab khan· 3 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

एक सच्चा शिक्षक कौन है?

16
614

Join this conversation

Sort By

शिक्षकवह कड़ी है , जो हमे समाज से जोड़ता है। शिक्षक ही व्यक्ति के भविष्य को बनाता है उसे उसके लक्ष्य तक पहुँचने में मदद करता है। सच्चा शिक्षक हमे सही गलत के मार्ग का चयन करना सिखाता है।सच्चा शिक्षक धैर्यवान एवम सहनशल होता है। वह बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा समाज और संस्कार दोनो की समझ प्रदान करता है। उसे एक ऐसा व्यक्ति बनाये जो देश का भविष्य सुरक्षित कर सके। शिक्षक को बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करना चाहिए जिससे बच्चा बिना डरे निडरता पूर्वक अपनी बात रख सके। सच्चा शिक्षक बच्चों को गलत संगत से बचाता है तथा उन्हे उचित राह दिखात है। बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करते है ताकि बच्चों की शिक्षा के साथ साथ अन्य खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमो मे रुचि ले कर आगे बढ़ सके और अपनी प्रतिभा को पहचान सके।

Letsdiskuss

Answered by
komal Solanki
View Profile
Answered on11/09/23
8

आज हम आपको बताएंगे कि एक सच्चा शिक्षक कौन होता है।यदि हम सच्चे शिक्षक की बात करें तो सच्चा शिक्षक वह कहलाता है जो हमें समाज के बारे में बताता है कि हमें समाज में किस प्रकार रहना चाहिए। किस प्रकार हमें लोगों का सम्मान करना चाहिए इस प्रकार एक सच्चा शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देता बल्कि हमें दुनिया की सभी चीजे सिखाता है।एक सच्चा शिक्षक सभी बच्चों के साथ एक समान व्यवहार करता है। कभी भी गरीब और अमीर बच्चों में कोई फर्क नहीं करता।एक सच्चा शिक्षक कभी अपने बच्चों को आदेश देकर बात नहीं करते हैं हमेशा उनके साथ विनम्रता से पेश आते हैं।एक सच्चा शिक्षक हमेशा अपने बच्चों को गलत राह में नहीं चलने देता है हमेशा उसके लिए सही रास्ता चुनता है। इस प्रकार यदि कोई भी शिक्षक आपके साथ बर्ताव करता है तो आप समझ जाइए कि वह एक सच्चा शिक्षक है।Article image

Answered by
A
View Profile
Answered on11/10/23
8

एक सच्चा शिक्षक कौन होता है चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं दोस्तों एक सच्चा शिक्षक वही होता है जिसे केवल अपने सब्जेक्ट का ज्ञान ना हो बल्कि उसे स्कूल में पढ़ाई जाने वाले सभी सब्जेक्ट का ज्ञान होना चाहिए इसके अलावा उसे सामाजिक ज्ञान का भी जान होना चाहिए ताकि वह अपने बच्चों को बाहरी ज्ञान के बारे में जानकारी दे सके। इसके अलावा एक सच्चा शिक्षक कभी अपने बच्चों आदेशात्मक बात नहीं करनी चाहिए बल्कि विनम्रता पूर्वक बात करना चाहिए इस प्रकार एक अच्छे शिक्षक में बहुत से गुण होते हैं।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on06/29/23
8

एक सच्चा शिक्षक वह होता है जो बच्चों क़ो किताबी ज्ञान के अलावा सामाजिक दायित्व के बारे मे भी ज्ञान दे, वही एक सच्चा शिक्षक होता है।

इसके अलावा एक सच्चा शिक्षक वह होता है जो बच्चो क़ो अपने विषय के बारे पूरी जानकारी विस्तृतपूर्वक दे, और बच्चो क़ो सही रास्ते मे जाने का सही ज्ञान दे ताकि बच्चा बड़ा होगा अपने भविष्य मे सही मार्ग चुने, अपने मार्ग से विचलित न हो।Letsdiskuss

और पढ़े- शिक्षक दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Answered by
M
View Profile
Answered on06/27/23
8

दोस्तों सभी के जीवन में शिक्षक का विशेष महत्व होता है लेकिन आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि एक सच्चा शिक्षक कौन होता है एक सच्चे शिक्षक का कर्तव्य केवल बच्चे को किताबी ज्ञान देना नहीं होता बल्कि बच्चे को उस काबिल बनाना होता है कि वह आगे चलकर भविष्य में अपने समाज के लिए कुछ बड़ा काम कर सके। शिक्षक को हमेशा चरित्रवान होना चाहिए जिससे की भविष्य उन्हें देखकर अपने आपको भी उनके जैसा बने की कोशिश करें।

Letsdiskuss

ये भी पढ़े- जीवन में सबसे अच्छा शिक्षक कौन है?

Answered by
V
View Profile
Answered on06/28/23
7