चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि पक्षियों का राजा किसे कहा होता है पक्षियों के बाद की जाए तो पक्षियों में कई सारे पक्षी होते हैं जैसे कि तोता चिड़िया, कबूतर,कौवा, गरुड़, चील,बाज,गिद्ध, कोयल यह सारे पक्षी होते हैं पर क्या आपको पता है कि इन सभी पक्षियों का राजा कौन होता है अगर नहीं पता है तो चलिए हम बताते हैं कि पक्षियों का राजा कौन होता है।
पक्षियों का राजा गरुड़ को कहा जाता है।
चलिए हम आपको गरुड़ के बारे में बताते हैं कि गरुड़ किस प्रकार का पक्षी है।
गरुड चील और बाज जैसे पक्षियों से बड़ा होता है लेकिन गिद्ध से छोटा होता है। पर मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि गरुड़ भले ही गिद्ध से छोटा होता है लेकिन गरुड़ की चोच गिद्ध की चोच से बड़ी होती है। गरुड़ के अगर रूप रंग की बात की जाए तो यह चील और बाज के तरह ही दिखने मे दिखाई देता है। गरुड़ को इंग्लिश में ईगल कहते हैं और वही उर्दू की बात की जाए तो गरुड़ को उर्दू में उकाब कहते हैं और हिंदी में गरुड़ कहते हैं। गरुड़ नाग को खाता है इतना ही नहीं बल्कि गरुड़ का प्रिय भोजन नाग ही है।
मैं आपको गरुड़ के बारे में एक महत्वपूर्ण रोचक बात बताने जा रही हूं। वह रोचक बात यह है कि ग्रंथ पुराण और शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति मरने की अवस्था में हो और वह उस अवस्था में गरुड़ पक्षी के दर्शन कर ले तो उसके लिए बहुत सौभाग्य की बात होती है। ग्रंथ, पुराण और शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति मरते वक्त गरुड़ पक्षी के दर्शन कर लेता है तो उसे बैकुंठ में स्थान मिलता है। इतना ही नहीं गरुड़ के वंशज जिसे वैनतेय वह भगवान विष्णु के वहान भी हैं।







