यहां पर आज मैं आपको बताने वाली हूं कि आखिर दीप्ति शर्मा है कौन :-
ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो दीप्ति शर्मा को न जानता हो। जिन लोगों को दीप्ति शर्मा के बारे में मालूम नहीं है तो मैं आज उन लोगों को यहां पर बताऊंगी कि दीप्ति शर्मा कौन है। दीप्ति शर्मा का जन्म 24 अगस्त 1997 को आगरा शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम भगवान शर्मा है। दीप्ति शर्मा वर्तमान समय में 26 वर्ष की हो चुकी है। मैं आपको बता दूं कि दीप्ति शर्मा अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो भारतीय महिला टीम के लिए एक ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में खेलती हैं मैं आपको बता दूं कि दीप्ति शर्मा बाएं हाथ की बल्लेबाजी और दाएं हाथ की ऑफ ब्रेक गेंदबाज है।
चलिए जानते हैं कि दीप्ति शर्मा का क्रिकेट करियर कैसे शुरुआत हुआ:-
दीप्ति शर्मा जी बताती है कि जब वह 9 से 10 साल की उम्र की थी तो उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। और साल 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया और पहली बार उन्हें महिला वनडे के लिए चुना गया। साल 2018 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा घरेलू वरिष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है दीप्ति शर्मा जी को। और फिर इसके बाद साल 2020 में दीप्ति शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
चलिए हम आपको दीप्ति शर्मा जी के बारे में कुछ अन्य जानकारी देते हैं:-
दीप्ति शर्मा जी बताती है कि जब वह खाली बैठी है तो वह संगीत सुनना पसंद करती हैं।
दीप्ति शर्मा फिटनेस की शौकीन सख्त वर्कआउट का पालन करती हैं।
इसके अलावा दीप्ति शर्मा पशु प्रेमी है क्योंकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई जानवरों के साथ तस्वीर पोस्ट किए हैं।
दीप्ति शर्मा जी की माता बताती है कि दीप्ति बचपन में टॉमबॉय थी अक्सर लोग उन्हें लड़का समझ लेते थे।

