Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
preeti  patel's avatar
Nov 2, 2023others

घर मे पारिजात का पेड़ क्यों लगाते है ?

3 Answers
30

avatar
@krishnapatel8792Jan 15, 2022

हमारे हिंदू धर्म में पेड़ पौधों को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है अक्सर आप बाग बगीचे में जाएंगे तो तरह-तरह की पौधे आपको लगे हुए वहां मिलेंगे। उन्हीं में से एक पौधा परिजात का होता है जिसे हरि श्रृंगार भी कहा जाता है इसके फूल बहुत ही खुशबूदार होते हैं और इसके फूल का प्रयोग पूजा पाठ के लिए किया जाता है। परिजात का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष दूर हो जाता है। और इसके फूल की खुशबू मन को शांति देता है। इस पौधे को घर में लगाने से घर में खुशी का माहौल बना रहता है और व्यक्ति की उम्र भी बढ़ती है।Article image

1
15
R
@rajnipatel6804Jan 16, 2022

पारिजात का पौधा बहुत ही चमत्कारी होता है ! परिजात का पौधा घर पर लगाने से बहुत ही शुभ होता है ! यह एक देवतुल्य वृक्ष है ! ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई भी इंसान इस वृक्ष को छू लेता है तो उसकी सारी परेशानियां थकावट दूर हो जाती हैं ! इसका वृक्ष बहुत ही बड़ा होता है जिसमें बहुत सुंदर फूल खिलते हैं यह भगवान हरि को चढ़ाया जाता है!क्योंकि, यह पुष्प उन्हें बहुत पसंद है ! इसीलिए इसे हरसिंगार का पौधा भी कहते हैं । इस पेड़ को अपने घर पर लगाने से हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है ।Article image

1
15
A
@aanyasingh3213Nov 2, 2023

आप जानना चाहते हैं कि घर में पारिजात का पेड़ क्यों लगाते हैं तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं। हमारे हिंदू धर्म के सभी घरों में पारिजात का पेड़ आपको लगा हुआ मिल जाएगा ज्यादातर लोग पारिजात के पेड़ को अपने बगीचे में लगाते हैं।पारिजात के फूल देखने में बहुत ही मनमोहक और खूबसूरत लगते हैं। इस वृक्ष की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस वृक्ष में बहुत अधिक फूल लगते हैं लेकिन नाजुक होने की वजह से बहुत जल्दी टूट कर नीचे गिर जाते हैं। इसमें फूल केवल रात के समय ही खेलते हैं। और सुबह होते ही मुरझा जाते हैं। पारिजात के वृक्ष को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पेड़ को अपने घर के आंगन में लगाने से हमारे घर पर सकारात्मक शक्तियां बनी रहती हैं। इसके फूलों को भगवान विष्णु जी को अर्पित किया जाता है।

Letsdiskuss

1
14