आप जानना चाहते हैं कि लीवर को स्वस्थ रखना क्यों जरूरी है तो चलिए मैं आपको इसकी जानकारी देती हूँ :-
मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह हमारे शरीर के लिए लगभग 500 से अधिक कार्य करता है। इसके अलावा लीवर हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकलने का काम करता है। इसलिए इन सभी कार्यों को सही ढंग से चलाने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है।
आइये हम आपको बताते हैं कि आप लीवर को हमेशा स्वस्थ कैसे रख सकते हैं:-
लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी और नींबू रस से करें।
इसके अलावा रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें। नियमित रूप से एक्सरसाइज करें एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है।
शराब और कैफीन के सेवन से बचें क्योंकि यह पदार्थ लीवर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।
एक साथ ज्यादा खाना खाने से बच्चे क्योंकि ज्यादा खाना खाने से लीवर पर दबाव पड़ सकता है।
तला भुना हुआ भोजन करने से परहेज करें।

यदि किसी व्यक्ति का लीवर खराब होता है तो कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं:-
यदि आपको लगातार उल्टी होते रहती है या फिर जी मिचलाता है तो यह लिवर खराब होने का सामान्य लक्षण है। इसके अलावा किसी व्यक्ति को खून की उल्टी या मल के साथ खून आए तो यह लिवर डैमेज होने का लक्षण है। यदि इस तरह के लक्षण दिखाई दे तो इसे नजर अंदाज बिल्कुल ना करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यदि किसी व्यक्ति के त्वचा में खुजली होती है तो यह लीवर की बीमारी के सामान्य लक्षणों में से एक है।
यदि किसी व्यक्ति के पैरों में बेवजह सूजन नजर आ रही है तो इसे बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह लीवर डिजीज होने का लक्षण हो सकता है।
