Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Ramesh Kumar's avatar
Dec 17, 2019news-current-topics

पायल रोहतगी को क्यों भेजा गया जेल में ?

3 Answers
React

P
@poojamishra3572Dec 17, 2019
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी को आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की वजह है की उन्होनें नेहरू गाँधी परिवार के खिलाफ विवादित बयान दिया है। इस विवादित बयान के लिए उन्हें 24 दिसंबर तक जेल भेजा गया है | एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की जानकारी खुद पायल के ट्विटर हैंडल पर दी गई। पायल ने ट्वीट में लिखा था- 'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया था।

इस पूरे मामले की वजह भी उनका ट्विटर अकाउंट ही रहा,,कुछ समय पहले अपने ट्विटर एकाउंट (Twitter) पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था। जिसमें पायल ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू और उनकी पत्नी को लेकर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही पायल ने मोतीलाल की शादी को तीन तलाक के मुद्दे से भी जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। पायल की ऐसी हरकतों पर पहले भी मुंबई पुलिस उनका अकाउंट ब्लॉक करा चुकी थी।


Article image


0
React
N
@nishasharma6989Dec 26, 2019
अभिनेत्री पायल रोहतगी को मंगलवार को जमानत मिल गई। जमानत के बाद बाहर आने पर पायल ने कहा, जेल में लोग अच्छे थे। हम लोग डरते हैं जेल में रहने वालों से लेकिन वे लोग अच्छे हैं। मैं बहुत डर गई थी। जेल में काफी ठंड थी। बाहर आकर अच्छा लगा। मेरे साथ रहीं महिला कैदियों ने अपनी कहानी शेयर कीं। खाने के बारे में पूछे जाने पर पायल ने कहा, जेल में खाना अच्छा था, लेकिन मुझे तीखा पसंद नहीं है।
0
React
B

bappa d

@bappad6066Jan 23, 2020
स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोतीलाल नेहरू के परिवार की महिलाओं पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में बिगबॉस फेम अभिनेत्री पायल रोहतगी को बूंदी पुलिस ने सोमवार सुबह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। रोहतगी को रविवार सुबह अहमदाबाद (गुजरात) में डिटेन किया था।
0
React