Ramesh Kumar's avatar
Updated on May 20, 2019news-current-topics

क्या बिहार में मोदी नितीश की जोड़ी का कमाल साल 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम में देखने को मिलेगा?

React
1 Answers

K
Research-Oriented Learner
Answered on May 20, 2019

वैसे तो राजनीति में कुछ भी कहना मुमकिन नहीं होता पर टेक्नोलॉजी के इस दौर में चुनाव के साथ साथ एग्जिट पोल्स का भी बड़ा महत्व दिख रहा है। बिहार एक ऐसा राज्य है जिस ने पिछले कुछ सालो में राजनीति में बड़े उतार चढ़ाव देखे है। वर्तमान समय की अगर बात की जाए तो यहां पर भाजपा और जेडीयू की गठबंधन सरकार चल रही है और लोकसभा चुनाव के बाद यह गठबंधन और मजबूत होता दिख सकता है।

Article image सौजन्य: भास्कर


यहां कांग्रेस ने आरजेडी से गठबंधन किया है पर लालू प्रसाद यादव के कारावास होने से आरजेडी और कांग्रेस के गठबंधन को इतना मजबूत नहीं माना जा रहा और कमजोर नेतागिरी का नुक्सान उठाना पड़ सकता है।

वैसे एग्जिट पोल्स के रुझानों को इतना नहीं माना जा सकता क्यूंकि काफी बार वो गलत भी साबित हुए है पर इस चुनाव में जेडीयू और भाजपा को यहाँ काफी सफलता मिलने की उम्मीद है और नितीश और मोदी की जोड़ी का परिणाम अच्छा मिल सकता है।

चाहे सीटों का बटवारा हो या चुनाव प्रचार, अभी तक तो इस जोड़ी को यहां अच्छा रिस्पांस मिला है और उम्मीद यही जताई जा रही है की चुनाव में भी इन दोनों पार्टियों को काफी सीटें मिलेगी।


React