सांस लेना ही जिंदगी है, क्योंकि जब हम पैदा होते हैं और जब तक हमारी मृत्यु नहीं होती तब तक सांस लेने की प्रक्रिया जारी रहती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंसान पूरे दिन में कितनी बार सांस ले सकता है शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी। तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।
चलिए जानते हैं कि मनुष्य 24 घंटे में कितनी बार सांस लेता है:-
मैं आपको बता दूं कि एक इंसान की सांस लेने की रफ्तार उसकी उम्र,सेहत और फिजिकल नेचर पर निर्भर करता है। यानी कि एक स्वस्थ व्यक्ति 1 मिनट में 12 से 20 बार सांस लेता है। तो हम कह सकते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति 24 घंटे के अंदर 17000 से 28800 बार सांस लेता है। हालांकि इस गिनना इतना आसान नहीं है। लेकिन औसत के आधार पर यह आंकड़े निकाले गए हैं। यह आंकड़ा केवल स्वस्थ व्यक्ति का लिया गया है। यदि किसी व्यक्ति के अंदर किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो उसके सांस लेने का आंकड़ा बदल सकता है।
हर दिन एक इंसान 2000 गैलन से भी अधिक सांस में लेते हैं और आप जिस ऑक्सीजन में सांस लेते हैं वह आपके फेफड़ों में जाती है। और फिर इसके बाद वहां से आपके रक्त में चली जाती है। फिर इसे आपके रक्त प्रवाह के माध्यम से आपके शरीर की सभी कोशिकाओं तक पहुंचाया जाता है। मैं आपको बता दूं कि समान तौर पर औसत व्यक्ति के शारीरिक गतिविधि के दौरान 0.5 से 2 लीटर प्रति घंटे के बीच पसीना बहता है। पसीना हमारे शरीर के विषैला तत्वों को भी बाहर निकलता है जिससे शरीर की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है। और हमारे शरीर के सभी अंग अच्छी तरह से काम करने लगते हैं। क्योंकि पसीने की वजह से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं।


