द
दलबीर सिंह · 7 साल पहले
लेखक

क्या पनीर की कोई आसान सी सब्जी बना सकते हैं ?

1
814

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया05/23/26

Paneer उन ingredients में से एक है जिससे बहुत जल्दी tasty और satisfying खाना बन जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि simple paneer sabzi भी इतनी comforting लगती है कि कई बार restaurant food की जरूरत ही नहीं महसूस होती।

अगर kitchen में ज्यादा vegetables न हों और जल्दी कुछ अच्छा बनाना हो, तो आसान paneer sabzi perfect option बन जाती है।

Simple paneer bhurji style gravy घरों में काफी पसंद की जाती है क्योंकि यह जल्दी बनती है और almost हर किसी को पसंद आ जाती है।

ज़रूरी सामग्री:

  • Paneer
  • प्याज
  • टमाटर
  • हरी मिर्च
  • अदरक-लहसुन paste
  • हल्दी
  • लाल मिर्च powder
  • धनिया powder
  • नमक
  • Butter या oil

बनाने की विधि:

सबसे पहले pan में थोड़ा butter या oil गर्म करें। फिर प्याज को हल्का golden होने तक पकाएं। उसके बाद अदरक-लहसुन paste डालें ताकि raw smell खत्म हो जाए।

अब टमाटर और मसाले डालकर अच्छी तरह cook करें। जब मसाला soft हो जाए, तब paneer को crumble करके डाल दें। थोड़ा पानी डालकर 3–4 मिनट पकाएं ताकि हल्की gravy बन जाए।

अंत में धनिया डाल दें।

इस सब्जी की सबसे अच्छी बात यह है कि:

  • जल्दी तैयार हो जाती है
  • ज्यादा heavy नहीं लगती
  • Roti, paratha और rice तीनों के साथ अच्छी लगती है
  • बच्चों को भी पसंद आती है

घर की simple paneer sabzi कई बार बाहर की rich restaurant curries से ज्यादा comforting लगती है क्योंकि उसमें freshness और homemade taste होता है।

 
P
Random Facts Enthusiast
प्रोफ़ाइल देखें
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया06/29/23


दोस्तों पनीर की सब्जी को आजकल सभी लोग पसंद करते हैं चाहे बच्चे हो या बड़े सभी लोगों को पसंद आने वाले की सब्जी पनीर की सब्जी है। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि पनीर आप कैसे पनीर की सब्जी को आसानी से बना सकते हैं -

पनीर की सब्जी बनाने के लिए बारीक कटी प्याज, टमाटर, लहसुन, धनिया और खड़ी मसाले की जरूरत होती है।

सबसे पहले आप पनीर के छोटे-छोटे पीस कर लीजिए और इसके बाद कढ़ाई को गैस में चढ़ाई कढ़ाई में थोड़ी सा आयल डालिए फिर उसमें लहसुन मिर्ची जीरा को थोड़ी देर के लिए इसके बाद उसने बारीक कटी प्याज और टमाटर को हल्का भूरा होने तक चलाइए जैसे ही तो मटर और प्याज पूरे हो जाते हैं उसके बाद खड़े मसाले डालिए और खड़े मसाले डालने के बाद उस मसालो को अच्छी तरह से पकाएं और जब मसाले पक जाए तो उसमें पनीर की कटी हुई पीस को डालें और पकने के बाद पनीर के ऊपर कटी हुई धनिया पत्ती डालें इस तरह से आपकी पनीर की सब्जी खाने के लिए तैयार है।

लेख की तस्वीर

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया06/30/23

जी हां दोस्तों पनीर की सब्जी हो आप बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप पनीर की सब्जी को आसान तरीके और नए तरीके से कैसे बना सकते हैं, पनीर की सब्जी बनाना बहुत ही आसान है इसके लिए आप पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और फिर पनीर को तेल में तल लें और फिर पनीर को एक थाली में निकाल कर रख ले इसके बाद सभी मसाले लहसुन, प्याज,हरी मिर्च,धनिया, गरम मसाला, थोड़ी सी मात्रा में खोवा, हल्दी स्वाद अनुसार,नमक डालकर एक साथ मिक्स कर ले और फिर ग्रेवी बनाने के लिए खड़ा ही गैस में टांग दे 10 से 15 मिनट समय लगेगा ग्रेवी बनाने में इसके बाद ब्रेवी तैयार होने के बाद उसमें तले हुए पनीर को मिक्स कर दें और आपका पनीर बन कर तैयार।

लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया06/28/23

हम आपको पनीर की सबसे आसान सब्जी मटर पनीर की सब्जी बनाने की रेसिपी साझा करेंगे -

मटर पनीर बनाने की समाग्री -

हरी मटर 1-2कप
पनीर(1कप कटा हुआ )
टमाटर 1
प्याज़ 1
लहसुन
अदरक 1टुकड़ा
हरी मिर्च 2
लौग 3
काली मिर्च 3
जीरा
तेजपत्ता
नामक
हल्दी
धनिया पाउडर 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1चम्मच
तेल

मटर पनीर बनाने की रेसिपी -

सबसे पहले कड़ाही गैस चूल्हा मे चढ़ाये उसके बाद उसमे तेल डालकर कटी हुयी पनीर और मटर क़ो फ्राई करके थाली मे मटर और पनीर निकाल ले और उसके बाद मिक्सर जार ले उसमे काली मिर्च,प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन काटकर डालकर पीस कर पेस्ट बना ले उसके बाद फिर से कड़ाई मे तेल डालकर जीरा,तेजपत्ता डालकर अदरक लहसुन पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक तले ज़ब मसाला अच्छे से तल जाये तो उसमे नामक, हल्दी, धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर डालें और 1-2 गिलास पानी डालें ग्रेवी के लिए ज़ब उबाल आ जाये तो फ्राई की हुयी पनीर, मटर डालकर मटर पनीर वाली कड़ाही गैस चूल्हा से उतार कर रख दे इस तरह से गरमा गर्म मटर पनीर की सब्जी बनकर तैयार हो जाती है।लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

1
अपडेट किया गया11/24/18

पनीर एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसका प्रयोग नमक वाले व्यंजन से लेकर मीठे व्यंजन तक में किया जा सकता है | आज आपको पनीर टिक्का बनाने की आसान विधि बताते हैं, जिससे आप घर में भी आसानी से पनीर टिक्का बना सकें |

सामग्री :-
पनीर - 250 ग्राम (पतले और लम्बे अपनी इच्छा के अनुसार काट लें)
दही - आधा कप
बेसन - एक चौथाई कप
श‍िमला मिर्च - 1
टमाटर - 2
प्याज - 1 (बड़ा है तो एक नहीं तो दो )
धनिया पत्ती - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
मक्खन या घी - 1 बड़ा चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
जीरा पाउडर - आधा चम्मच
अदरक पेस्ट - आधा चम्मच
हरी मिर्च पेस्ट - आधा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चममच
नमक - स्वाद के अनुसार
विधि :-
- सबसे पहले आप दही में बेसन, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, तेल और नमक डालकर मिलाएं और अगर जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं |
- इसके बाद दही के मिश्रण में पनीर के टुकड़े डालें और उन्हें मिक्स कर लें | बेसन के मिश्रण में पनीर को आधे घंटे रखे रहने दें |
- आधे घंटे बाद आप पनीर को मिश्रण से निकल कर एक प्लेट में रखें और उन्हें 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें |
- अब आप शिमला मिर्च और टमाटर को धो लें और शिमला मिर्च और टमाटर के बीज निकलकर पतले और लंम्बे काट लें |
- इसके बाद आप प्याज को छील लें और धो कर प्याज को 4-6 टुकड़ों में कांटें और उसकी दो-दो परतों को अलग करें |
- अब एक नॉनस्टिक पैन गैस पर रखें और उसमें मक्खन डालें और गर्म करें | अब उसमें पनीर के टुकड़ों को डालकर धीमी- धीमी आंच में सकें | (सेक कर अलग रख दें )
- अब उसी पैन में थोड़ा सा मक्कन और डालें और उसमें जीरा पाउडर डाल कर हल्का सा भूनें | इसके बाद मक्खन में श‍िमला मिर्च और टमाटर के टुकड़े डाल कर मिलें और ढक कर 2 मिनिट तक पकने दें |
- अब पैन में वापस से आप तले हुए पनीर के टुकड़े डालें उसके बाद उसमें चाट मसाला और नींबू का रस डालें और एक मिनट तक पकायें |
- अब ऊपर से हरी धनिया डालकर सर्व करें |
लीजिये पनीर टिक्का तैयार है |
लेख की तस्वीर

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया05/23/26
 
पनीर की आसान सब्जी के साथ अगर आप चावल भी मिला लें तो यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और फ़्राईड राइस को भी फ़ैल करता है |
 
सामग्री :- 
पनीर - 250 ग्राम (एक आकर में कटे हुए और फ्राई )
चावल - 2 कप (उबले हुए )
मटर - आधा कप (छीले हुए )
धनिया पत्ती - बारीक़ कटी हुई
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
तेल - एक बड़ा चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
अनार के दाने - आधा कप
 
विधि :-
- सबसे पहले एक पैन में तेल डालिये और उसको गरम कीजिये और उसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें |
- अब इसमें आप मटर के दानें डालें और उसको अच्छी तरह पका लें | (2 मिनिट ढक कर रख दें )
- मटर पक जायें तो लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें |
- अब इसके बाद उसमें चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें और ठीक से पकने दें और उसके बाद उसमें ऊपर से पनीर डालकर अच्छी तरह मिला लें |
- अब इसमें हरी धनिया और ऊपर से अनार डालें |
 
लीजिये पनीर चावल तैयार है |
 
अ
प्रोफ़ाइल देखें
4
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया05/23/26

पनीर की सब्जी सभी को पसंद है | पनीर एक ऐसा पदार्थ है, जिसकी सहायता से आप कई प्रकार के व्यंजन बना सकते हैं | आज आपको हम पनीर की आसान सी सब्जी बनाना बताते हैं | पनीर भुर्जी बनाना बहुत ही आसान है और खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है |

सामग्री :- 
पनीर - 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
मटर - आधा कप (छीले हुए )
टमाटर - 2 (बारीक कटे हुए)
शिमला मिर्च - 2 (बारीक कटे हुए)
धनिया पत्ती - बारीक़ कटी हुई
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक - छोटा सा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ )
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
तेल - एक बड़ा चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
 
विधि :-
- सबसे पहले एक पैन में तेल डालिये और उसको गरम कीजिये | इसके बाफ उसमें जीरा डालकर भूनें |
 
- अब आप तेल में हरी मिर्च, अदरक, डालें और उसको अच्छी तरह भून लें | जब यह अच्छी तरह से पाक जायें तो इसमें आप मटर के दानें डालें और उसको अच्छी तरह पका लें | (2 मिनिट ढक कर रख दें )
 
- जब मटर पक जायें तो उसमें टमाटर, शिमला मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें |
 
- अब सब सब्जियां अच्छी तरह पक जायें तो उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और अच्छी तरह मिला लें | अब ऊपर से हरी धनिया डालकर सर्व करें |
 
लीजिये पनीर भुर्जी तैयार है |
 

 

ग
प्रोफ़ाइल देखें
3