Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

ब्रेड से डोसा बनाने की विधि क्या है ?

0
1.3K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/20/26

Bread dosa एक आसान और जल्दी बनने वाली recipe मानी जाती है।

सामग्री:

  • Bread slices
  • Suji
  • Rice flour
  • Curd
  • Green chilli
  • Ginger
  • Salt

बनाने की विधि:

  1. Bread pieces को mixer में grind करें।
  2. Suji, rice flour और curd मिलाएं।
  3. थोड़ा पानी डालकर batter तैयार करें।
  4. Ginger और chilli add करें।
  5. Tawa गरम करके batter फैलाएं।
  6. दोनों तरफ crispy होने तक cook करें।

Tips:

  • Batter बहुत thick न रखें
  • थोड़ा oil डालने से crispiness बढ़ती है
  • Coconut chutney के साथ serve करें

यह recipe instant breakfast option के रूप में काफी पसंद की जाती है।

P
Random Facts Enthusiast
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on05/23/26
ब्रेड डोसा बनाना बहुत ही आसान है, और यह खाने में बहुत ही स्वदिष्ट होता है | आइये आपको आज इसकी विधि के बारें में बताते हैं |
 
सामग्री :-
 
ब्रेड स्लाइस - 5
दही - 1 कप
चावल का आटा - 1 कप
सूजी - आधा कप
प्याज़ - 1 नग
हरी मिर्च - 2
अदरक - छोटा सा एक टुकड़ा
जीरा - आधा चम्मच
राई - आधा चम्मच
हरी धनिया - बारीक़ कटा हुआ
तेल - आवश्यकता के अनुसार
नमक - स्वाद के अनुसार
 
विधि :-
 
- सबसे पहले आप ब्रेड लीजिये और उसके बाहर का ब्राउन वाला हिस्सा अलग कर के पानी में भीगा दीजिये | (2 से 3 मिनिट उसके बाद दोनों हाथों से दबाकर ब्रेड से पानी निचोड़ लीजिये )
 
- अब आप प्याज, हरी मिर्च और अदरक को बारीक़ काट लीजिये |
 
- अब आप सूजी, चावल का आटा , पानी में भीगी हुई ब्रेड, दही , हरी मिर्च और स्वाद अनुसार नमक डालकर सबको मिक्सी में पीस लीजिये |
 
- अब एक फ्राई पैन लीजिये और उसमें तेल डालकर उसको गरम कीजिये, जब तेल गरम हो जायें तो उसमें राइ और जीरे का तड़का लगा दें | इसके बाद उसमें प्याज डालें और प्याज को ब्राउन होने तक भूनें |
 
- अब आप सूजी के मिश्रण में तड़के की सामग्री मिला दें और दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें |
 
- अब आप डोसा तवा या नॉनस्टिक पैन लीजिये और उसको गैस पर रखिये | तवा गरम हो जाएं तो उसमें एक चम्मच तेल दें और उस तेल को पूरे तवे पर फैला लें |
 
- अब सूजी वाले मिश्रण को तवे के बीच में डालें और छोटी कटोरी की मदद से पुरे तवे में धीरे धीरे कर के फैला लें |
 
- आंच धीमी रखें ताकि आपका डोसा जले नहीं |एक तरफ उसको कुरकुरा करें और उसको तवे पर रोल कर दें |
 
लीजिये ब्रेड डोसा तैयार है |
 
0