S
Sweety Sharma· 8 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

क्या में फ्रीज में शहद को रख सकती हूँ?

13
1.6K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/08/26

हाँ, आप शहद को फ्रीज में रख सकती हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं होता और आमतौर पर इसकी सलाह भी नहीं दी जाती। शहद एक ऐसा प्राकृतिक पदार्थ है जो खुद ही बहुत लंबे समय तक सुरक्षित रहता है, क्योंकि इसमें नमी बहुत कम होती है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसी वजह से इसे खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

अगर आप शहद को फ्रीज में रखती हैं, तो वह जम (crystallize) सकता है और बहुत गाढ़ा या सख्त हो सकता है। इससे उसे निकालना और इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि शहद खराब हो गया है। क्रिस्टलाइजेशन एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो शहद में समय के साथ होती है, खासकर ठंडे तापमान में।

शहद को सबसे अच्छे तरीके से रखने के लिए उसे कमरे के तापमान पर, एक सूखी और बंद डिब्बी में रखना चाहिए। ध्यान रखें कि उसमें पानी या नमी न जाए, क्योंकि इससे उसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है।

अगर शहद फ्रीज में जाकर सख्त हो जाए, तो आप उसे फिर से सामान्य स्थिति में ला सकती हैं। इसके लिए आप जार को हल्के गर्म पानी में रखकर धीरे-धीरे गर्म कर सकती हैं। इससे शहद फिर से तरल हो जाएगा और उसका स्वाद भी बरकरार रहेगा।

कुछ लोग सोचते हैं कि फ्रिज में रखने से शहद ज्यादा दिन चलेगा, लेकिन सच्चाई यह है कि शहद प्राकृतिक रूप से ही बहुत लंबे समय तक सुरक्षित रहता है, चाहे वह फ्रिज में हो या बाहर। बस उसे सही तरीके से बंद और सूखी जगह पर रखना जरूरी है।

निष्कर्ष यह है कि शहद को फ्रीज में रखना जरूरी नहीं है। अगर आप उसे सामान्य कमरे के तापमान पर सही तरीके से स्टोर करती हैं, तो वह लंबे समय तक खराब नहीं होगा और उसकी गुणवत्ता भी बनी रहेगी।

M
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on11/27/23

हम कई चीज़ो को फ्रिज में रख देते है, ताकि वह खराब न हो। लेकिन कई ऐसी चीजें होती हैं जो फ्रिज में रखने से खराब हो जाती हैं। उन्ही चीजो मेंशहदभी आता है। क्या आपको पता है किशहदको कभी भी फ्रिज में नही रखना चाहिए। शहद को फ्रिज में स्टोर करने से शहद में क्रिस्टल बनने लगते है। और इसका प्राकृतिक स्वाद बिगड़ जाता हैं और यह यह स्वास्थ्य को लाभ प्रदान करने के बजाय नुकसान पहॅुचाता है। शहद का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। यह हमे कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। खाली पेट एक चम्मच शहद खाने से इम्युनिटि बूस्ट होती हैं। शहद को फ्रिज में स्टोर ना करके हमे उसे कांच के जार में साधारण तापमान पर ही रखना चाहिए। इसे सीधे सूर्य की किरणों से भी बचाना चाहिए। Article image

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
View Profile

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

5
Replying to the question above
Answered on07/07/22

शहद एक ऐसा पदार्थ है जो कभी भी खराब नहीं होता है। क्योंकि यह गाढ़ा होता है और यदि आप सेहत को फ्रिज में रख देंगे तो वह जम जाएगा और जमा हुआ शहद आप नहीं खा पाएंगे। इसलिए शहद को फ्रिज में रखने की कोई जरूरत नहीं होती। इसे आप कई सालों तक ऐसे ही रख सकते हैं फिर भी या खराब नहीं होगा। इसके अलावा ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आप फ्रिज पर ना रखें यहां पर मैं आपको बताना चाहती हूं कि आप किन-किन चीजों को फ्रिज में ना रखें लहसुन, चॉकलेट, तरबूज, बैंगन, ब्रेड, स्ट्रौबरी, आलू और टमाटर इन सभी चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।Article image

Krishna Patel
View Profile
8
Replying to the question above
Answered on12/25/17

शहद तो कभी भी खराब नहीं होता हैं तो इसलिए फिर इसे फ्रीज में क्यों रखना और अगर आप इसे फ्रीज में रखेंगे तो इसमें गांठे पड़ सकती है और मैं आपको कुछ और ऐसी चीज़े भी बता देती हूँ जो हमे फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए जैसे :-

१.ब्रेड- फ्रीज से बाहर निकालने के बाद ब्रेड और अधिक सख्त हो जाती है. इसे रूम टेम्प्रेचर पर रख सकते हैं.

२. खरबूजा- आपको ठंडा-ठंडा खरबूजा अच्छा लगता होगा लेकिन फ्रीज में रखना एक अच्छा आइडिया नहीं है. हां, इसे काटने के बाद आप अच्छी तरह से रैप करके फ्रीज में रख सकते हैं.

३. केला- ये जल्दी खराब हो सकते हैं, अगर आप हरे केले लाएं हैं तब भी फ्रीज में ना रखें और पीले पड़ने के बाद भी फ्रीज में ना रखें. दरअसल, फ्रीज में रखने से इनमें मौजूद एंजाइम्स खत्म हो जाते हैं.

४. टमाटर- चैरी, प्लम या टमाटर इन सबको आप फ्रीज में न रखे क्योंकि ये ठंडे खाने में अच्छे लगते हैं. लेकिन टमाटर को फ्रीज में नहीं रखना चाहिए. फ्रीज में टमाटर रखने के इसमें मौजूद मेमब्रेन खत्म हो जाते हैं. साथ ही इनका फ्लेवर भी खराब हो जाता है.

५. आलू- आलू ऐसा फूड है जिसे कभी भी फ्रीज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. ऐसा करने से आलू में मौजूद स्टार्च शुगर में कन्वर्ट हो जाता है.

६. केक- मफिन केक को कुछ दिन कंट्रेनर में रखना ज्यादा बेहतर हो सकता है बजाय फ्रीज में रखने के.

७. कॉफी- कॉफी भी फ्रीज में नहीं रखनी चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि कॉफी बींस खराब ना हो या इनका टेस्ट खराब ना हो जो आपको इसे फ्रीज में नहीं रखना चाहिए|

८. प्याज- प्याज जितना सूखा होगा उतना अच्छा है. प्याज फ्रीज में रखने से जल्दी खराब हो सकते हैं. आप किसी वेंटिलेटिड एरिया में इसे रख सकते हैं.

९. लहसुन- प्याज की तरह लहसुन भी सूखे में रखना चाहिए. आप किसी वेंटिलेटिड एरिया में इसे रख सकते हैं.

8