R
Rishi Roy· 8 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

क्या आलू से कुछ स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं?

2
1K

Join this conversation

Sort By
सब्जियों का राजा कहे जाने वाला आलू सभी का फेवरिट होता है और आलू से बहुत सारी रेसिपी बनाई जा सकती हैं| स्टार्च की मात्रा पाई जाती हैं| साथ ही इसके इस्तेमाल से आप अपने घर आए मेहमानों के लिए स्नैक्स जैसे बटाटा वड़ा, आलू चाट या हनी चिली पटैटो बनाकर पेश कर सकते हैं।
आलू भुजिया के साथ बेसन की रोटी- इस डिश को अपने घर पर बनाना ट्राई कर सकते हैं। देसी घी, आलू, शिमला मिर्च, मक्के का देना और पत्तागोभी को मिक्स करके बनाएं आलू भुजिया।

दम आलू - पनीर, टमाटर और मसालेदार प्याज को आप आलू में भरकर फ्राई कर सकते हैं।

बटाटा वड़ा- फेमस डिश को अब आप अपने ही घर चुटकियों में बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको सिर्फ आलू के ऊपर बेसन लगाकर फ्राई करना है।

फ्राइड आलू चाट- हर कोई इसे खाने का दिवाना है। लेकिन अब आपको इसे जाकर खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ये आप अपने घर पर जो बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको सिर्फ इमली और मिंट की चटनी का फ्लेवर चाहिए।

लहसुन की क्रीम के साथ सर्व करें ग्राटिन पटैटो- आपका मन कुछ क्रीमी खाने का कर रहा हो, तो आप चुटकियों में बनने वाली इस डिश को कभी भी बनाकर खा सकते हैं। सिर्फ आलू और चीज की लेयर से बनी ये रेसिपी सभी को पसंद आएगी।

स्पाइसी पटैटो- तीखा खाने वाले लोगों के लिए ये डिश स्पेशल है। टमाटर के टैंगी फ्लेवर और हरी मिर्च के तड़के को आप अपने खाने में रोज शामिल कर सकते हैं।

Answered by
A
View Profile
Updated on06/20/18
7

हाँ, बिल्कुल। आलू एक ऐसी सब्जी है जिससे घर पर बहुत सारी स्वादिष्ट और आसान डिश बनाई जा सकती हैं। यही वजह है कि आलू लगभग हर भारतीय रसोई का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक लगभग हर कोई पसंद करता है और यह जल्दी पक भी जाता है।

अगर सबसे लोकप्रिय डिश की बात करें तो आलू पराठा का नाम सबसे पहले आता है। गर्म-गर्म आलू पराठा दही, मक्खन या अचार के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। खासकर सर्दियों में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं।

इसके अलावा आलू टिक्की भी काफी पसंद की जाती है। उबले आलू में मसाले मिलाकर टिक्की बनाकर हल्का फ्राई किया जाता है। इसे चटनी या दही के साथ खाने का मजा अलग ही होता है। आजकल स्ट्रीट फूड में भी आलू टिक्की काफी ट्रेंड में रहती है।

अगर जल्दी कुछ बनाना हो तो मसाला आलू या जीरा आलू बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है और यह रोटी, दाल या पूरी के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।

बच्चों को आमतौर पर फ्रेंच फ्राइज और आलू स्माइली जैसी चीजें बहुत पसंद आती हैं। घर पर कम तेल में भी इन्हें बनाया जा सकता है ताकि स्वाद के साथ हेल्थ का भी ध्यान रखा जा सके।

आलू से स्नैक्स भी शानदार बनते हैं। समोसा, आलू चाट, आलू बोंडा और आलू पकोड़ा जैसी चीजें चाय के साथ काफी पसंद की जाती हैं। बारिश के मौसम में गर्म आलू पकोड़े खाने का मजा अलग ही होता है।

अगर कुछ अलग ट्राई करना हो तो आलू चीज बॉल्स, आलू रोल या आलू सैंडविच भी बनाए जा सकते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर आलू से बनी नई-नई रेसिपी काफी वायरल होती रहती हैं।

आलू की एक खास बात यह भी है कि यह दूसरी सब्जियों के साथ आसानी से मिल जाता है। आलू-मटर, आलू-गोभी, आलू-पनीर जैसी सब्जियां भारतीय घरों में काफी लोकप्रिय हैं।

हालांकि आलू स्वादिष्ट होता है, लेकिन बहुत ज्यादा तला-भुना खाने से बचना चाहिए। अगर इसे संतुलित मात्रा में और सही तरीके से बनाया जाए तो यह स्वाद और पेट दोनों को संतुष्ट करता है।

अगर आसान भाषा में कहें तो आलू सिर्फ एक साधारण सब्जी नहीं बल्कि ऐसी चीज है जिससे दर्जनों स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं। यही कारण है कि भारतीय खाने में आलू की लोकप्रियता कभी कम नहीं होती।

Answered by
I
Ishaanvi ReddyFrom the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

Answered on05/09/26
0
जैसा कि हर ग्रहणी की सबसे पसंदीदा सब्जी आलू ही होती हैं | घर में कुछ न हो बस आलू हो तो एक ग्रहणी उस आलू का कैसा भी प्रयोग कर सकती हैं |

आपका जानना जानते हैं, कि आलू का हम क्या स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं | आप आलू के पराठें बना सकते हैं, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं |

सामग्री :-
उबले आलू,जीरा,नमक,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी,गरम मसाला,हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई), हरी धनिया (बारीक़ कटा हुआ),घी,आटा,अजवाइन

विधि :-
- सबसे पहले आप उबले हुए आलू को अच्छी तरह मेश कर लें | उसके बाद उसमे हल्दी, मिर्च गरम मसाला,हरी मिर्च और हरा धनिया डाल कर अच्छी तरह से मिला लें |

- अब पराठें के लिए आटा गूँथ लें | आटा गूंथने के लिए सबसे पहले आते में थोड़ा सा घी डालें और अजवाइन डालें | उसके बाद सबको ठीक से सूखा मिलकर आटा गूँथ लें |

- अब आटे कि गोलियां बना कर उसको छोटा सा बेल लें, ओर उसमें आलू से बना हुआ मसाला भर कर आटे की गोली को बंद कर लें |

- अब हल्के-हल्के हाथ से इसको बेल लें, और गरम तवे पर सेंकने को रखें | तवे कि आंच कम रखें, जिससे पराठें जल जायें |

-जब पराठें ठीक से सिक जायें तब उसमे घी लगाकर साधारण पराठें की तरह उसको सेंक लें |
लीजिये आलू के एक ओर स्वादिष्ट तैयार हैं |

नोट :- आलू के मिश्रण में नमक तब डालें ,जब आप पराठें बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हो | अगर आप पहले नमक दाल देंगे, तो आपका बनाया आलू का मिश्रण पानी छोड़ देगा |

और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें |

Answered by
Answered on07/17/18
0
जैसा की सभी जानते हैं ,सभी सब्जियों में आलू सबसे महत्वपूर्ण होता हैं | आलू को लेकर आप कई प्रकार की डिश बना सकते हैं | कई लोगों को आलू की मसाले वाले सब्ज़ी पसंद आती हैं और कई लोगों को आलू सी साधारण सब्ज़ी |
आलू को लेकर आप अगर कोई साधारण सब्ज़ी बनाना चाहते हैं तो वो भी आपको खानें में स्वादिष्ट लगेगी | अगर आप साधारण आलू बनाना चाहतें हैं तो उसके लिए आपको न ज्यादा मेहनत करनी होगी और न ही ज्यादा टाइम लगेगा |
सामग्री :-
आलू,हरी मिर्च(बारीक़ कटी हुई),हरी धनिया (बारीक़ कटा हुआ ),तेल,जीरा,नमक |
विधि :-
आलू को छील कर धोएं और पतले-पतले पीस में काट लें | फिर कड़ाई में तेल गरम करें और जीरा और बारीक़ कटी हुए हरी मिर्च से तड़का लगायें | जब जीरा और हरी मिर्च ब्राउन हो जाए उसमें काटे हुए आलू दाल दें | उसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक डालकर करछी से इस तरह हिलाए जिससे आलू टूटे नहीं | फिर चूल्हे की आंच कम कर के सबसे धक् कर पकने के लिए रख दें |
थोड़ी-थोड़ी देर में आलू को देखते रहें जिससे वो जले नहीं | जब आलू पक जायें तो उसमें बारीक़ कटी हुए हरी धनियां डालकर उसको साधारण पराठें के साथ खाएं |
Answered by
Answered on06/20/18
0