दोस्तों अपने अक्सर लोगों को देखा होगा की सब्जी बनाते हुए तेल का प्रयोग करते हैं और तेल वाली सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट और टेस्टी होती है। ज्यादातर लोग सब्जी बनाते समय बहुत सा तेल उपयोग करते हैं ऐसे में तेल सेहत के लिए हानिकारक होता है और हमारे शरीर को बहुत सारे नुकसान पहुंचाता है। सब्जी में अत्यधिक तेल का प्रयोग करने से हमारा पेट बढ़ता है, मोटापा होता है ।ज्यादातर तेल वाली सब्जी खाने से और कई सारी बीमारियां होती हैं।ऐसे में अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं और सोचते हैं कि हम बिना तेल वाली भी स्वादिष्ट सब्जी बनाएं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि बिना तेल वाली भी आप स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं।जी हां आप बिना तेल के भी स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं। चलिए इस पोस्ट के जरिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे बिना तेल वाली सब्जी बनाएं-
लौकी की सब्जी- लौकी की सब्जी बनाने के लिए आपको लौकी को छिलकर और काट कर उबाल लेना है। इसके बाद आप गैस में कढ़ाई को चढ़ाए और कढ़ाई को गर्म होने दें। इसके के बाद आप उबली हुई लौकी को कढ़ाई में डालें और थोड़ी देर तक भून लें। इसके बाद आप जीरा, अदरक,लहसुन, मिर्ची का पेस्ट बना ले और भुनी हुई लौकी की सब्जी में डाल दें। इसके बाद आप स्वाद अनुसार नमक,हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला इत्यादि को सब्जी मे डालकर सब्जी को और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसके बाद आप सब्जी को गैस से उतार ले और गैस को ऑफ कर दें। इसके बाद आप सब्जी में थोड़ा सा कटी हुई धनिया पत्ती भी डाल दे जिससे सब्जी का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।तो दोस्तों यह था बिना तेल के लौकी की सब्जी बनाने का एकदम आसान तरीका।
इसी तरह आप टमाटर, आलू,तरोई,परवल, इत्यादि की भी सब्जी बना सकते हैं।


