R
Ruchika Dutta· 7 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

दीपावली पूजन की आसान विधि क्या है ?

2
1.7K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on11/05/18

दीपावली पूजा बहुत ही आसान होती है | यह तो बचपन से पढ़ते आ रहे हैं, कि दीपावली कार्तिक की अमावस्या को आती है | दीवाली पूजन बहुत ही आसान है , इसके लिए आपको पूजा कीकुछ सामग्री चाहिए होगी जिससे आप आसानी से पूजा कर सकते है |


कैसे करें दिवाली पूजा :-
- सबसे पहले आप जिस स्थान पर पूजा करना चाहते है, वहाँ पर गीले कपड़े से सफाई करें , फिर आटे से वहाँ पर चौक बनाएं |

- इसके बाद उसके ऊपर एक लकड़ी का पटला रखें और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं |

- इसके बाद उस कपड़े के ऊपर चावल रखें और उस पर सुपारी के गौरी गणेश और साथ ही सुपारी के नव ग्रह बनाएं |

- अब आप कलश बनाएं और उसके लिए एक ताम्बें के लोटे में जल भरकर उस परआम की 7 या 11 पत्ती लगाकर लोटे के ऊपर बड़ा दिया रख कर कलश बनाएं |

- कलश को पूजा के स्थान में अपने सीधे हाथ की तरफ रखें, कलश को रखने के लिए धरती में थोड़ा सा चावल रखना जरुरी होता है |

- इसके बाद आप एक लोटे में जल भर कर उसमें गंगाजल डालकर रखें | एक थाली में फूल माला, दूर्वा, अक्षत , लाल टिका, एक घी का दिया , धुप , कपूर , लौंग, इलायची,रखें |

- अब सबसे पहले आप पृथ्वी की पूजा करें, इसके बाद कलश की पूजा करें और कलश का दिया जलाएं |

- अब इसके बाद गणेश भगवान का आवाहन करें उसके बाद आप पूजा शुरू करें |

- जैसे ही पूजा हो जाएं तो भोग लगाएं और दिए जलाएं, और पूरे घर आँगन में दिए जलाएं |

यह एक आसान तरीका है, दिवाली पूजन का |


धन तेरस कब और क्यों मानते हैं ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -

K
View Profile

हिंदी लेखक

1
Replying to the question above
Answered on12/23/22

हर वर्ष मैं 1 दिन दीपावली की पूजन के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी को प्रसन्न किया जाता है तो चलिए हम आपको दीपावली के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करने की आसान विधि बताएंगे।

दीपावली के दिन पूजा करने के लिए सबसे पहले इस चौकी में सफेद रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर मां लक्ष्मी और सरस्वती और गणेश जी की प्रतिमा को विराजमान करें इसके बाद हाथ में पूजा के जल पात्र से थोड़ा सा जल लेकर उस प्रतिमा के ऊपर छिड़क दें। इसके बाद तांबे के लोटे पर कलश बनाएं और अपने सीधे हाथ की तरफ रखें इसके पहले लोटा कि नीचे थोड़ा सा चावल अवश्य रख ले इसके बाद दूब,कपूर, फूल, सिंदूर, अगरबत्ती, सभी चीजों को एकत्र करके रख ले इसके बाद आपको सबसे पहले पृथ्वी की पूजा करना है फिर कलश जलाकर कलर्स की पूजा करें इसके बाद भगवान गणेश जी का आवाहन करें और फिर उनकी पूजा करें और जब पूजा समाप्त हो जाए तो भोग लगाकर हवन करें।Article image

Krishna Patel
View Profile
0