Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Aug 16, 2023astrology

क्या घर बनाने का स्थान भी सफलता को निर्धारित करता है ?

3 Answers
2

S
@satnaamsingh8753Mar 3, 2018
सफलता व्यक्ति के व्यक्तित्व पर निर्धारित होती है | कहते है न सफलता का कोई रंग नहीं है सफलता इंसान के रंग मे रंग जाती है | कोई इंसान कैसा भी हो पर अगर वो सफल है तो इससे कोई फर्क नहीं के वो कौन है और क्या था बस फर्क इस बात से होता है के वर्तमान मे वो क्या है | सफल व्यक्ति वो काम पूरा करता है जो असफल व्यक्ति आधा कर के बीच मे ही छोड़ देता है | ये है सफलता की पहचान |

वास्तु शाश्त्र ,कुंडली ,भविष्य फल ,हस्तरेखा ,अंकगणित ये सब मानने वाले लोग इन पर पूरा भरोसा करते है | उनका भरोसा खुद से ज्यादा इन सब पर होता है | और कई बार उनका भरोसा सही भी होता है | इसलिए कहते है किसी भी चीज का अपना स्थान होता है | चाहे वो घर हो या व्यापार सब मे सब चीजों का अपना अपना स्थान निश्चत होता है | "सफलता का कोई रास्ता नहीं होता,अगर दिल मे चाह हो तो हर राह मे सफलता मिल ही जाती है "

एक महापुरुष ने कहा है - "घर बनाने का स्थान भी इंसान कि सफलता को निर्धारित करता है "
उनके आधार पर घर कहा बनाना चाहिए |

1 . जहाँ कोई अधिकारी रहता हो - ऐसी जगह घर बनाने से आपको सफलता जरूर मिलेगी क्योकि ऐसी जगह आपको नई-नई योजनाओ कि जानकारी मिलती रहेगी |

2 .जहाँ नदी बहती हो - ऐसी जगह घर बनाने से आपको शुद्ध वातावरण के साथ आपको प्राकृतिक चीजे भी उपलब्ध हो जाती है |

3 .जहाँ पर डॉक्टर रहता हो - ऐसी जगह घर बनाने से यदि आपको कभी भी कोई शारीरिक तकलीफ अचानक से आती है तो आप तुरंत डॉक्टर के पास जा सकते है | आपके घर के पास चिकित्सक उपलब्ध रहेगा |

4 .जहाँ कोई ज्ञानी व्यक्ति रहता हो - ऐसी जगह घर बनाने से आपके आसपास सकारात्मक चीजों का निवास होगा और आप नकारात्मक चीजों से दूर रहेंगे |

5 .जहाँ धनी व्यक्ति रहता हो - ऐसी जगह घर बनाने से आपको आपके व्यवसाय मे सहायता मिलेगी | क्योकि जब आपके आसपास कोई धनी व्यक्ति रहेगा तो सामन्यतः उसका व्यवसाय भी बड़ा ही होगा | जो आपके व्यवसाय मे आपकी सहायता कर सकेगा |


Article image

0
10
@pamditadayaramasharma5207Jul 14, 2018
बिल्कुल सही कहा आपने घर बनाने की जो आपने location दी हैं, वो वाकई कबीले तारीफ हैं | क्योंकि अगर ऐसे लोगों के घर के पास हम अपना घर बनाते हैं, तो बेशक सफलता आती ही हैं | चलिए ये तो हो गई आप किस स्थान में अपना घर बनाएंगे तो आपको सफलता मिलेगी,पर घर की location के साथ-साथ अगर आप अपने घर के direction पर भी ध्यान देंगे, तो वो भी आपकी सफलता की एक सीढ़ी होगी |

- जब भी आप भूमि खरीदें तो भूमि के मध्य में एक हाथ बराबर लंम्बा,उतना ही चौड़ा और उतना ही गहरा गड्ढा खोदें। गड्ढा खोदने के बाद उसकी सारी मिट्टी निकालकर पुन: उसी मिट्टी से गड्ढे को भर दें। यदि गड्ढा भरने के बाद मिट्टी ऊपर कि और आती हैं, तो वह उत्तम भूमि हैं । अगर मिट्टी गड्ढे के बराबर निकले तो, वह मध्यम भूमि हैं, और यदि मिट्टी गड्ढे से कम निकलती हैं, तो वह अधम भूमि हैं अर्थत निम्न कोटि कि हैं |

- वैसे ही भूमि के मध्य में गड्ढा खोदकर उसमें पानी भर दें, और गड्ढे के उत्तर दिशा की ओर कम से कम सौ कदम चलें, और फिर वापस आकर देखें | अगर गड्ढे में पानी उतना ही हैं, तो आपकी वह उत्तम भूमि हैं। यदि पानी आधा रह जाये तो आपकी भूमि माध्यम भूमि में आएगी और यदि पानी बहुत ही कम रहें तो आपकी भूमि अधम हैं |

Article image
0
1
avatar
@krishnapatel8792Aug 15, 2023

जी हां घर बनाने के स्थान को भी सफलता निर्धारित करते हैं आपने बहुत ही अच्छा सवाल की है चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं इसलिए जब भी आप अपने घर को बनवाई तो सबसे पहले वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी जानकारी प्राप्त करने की आपकी भूमि आपके घर के लिए वास्तु के अनुसार उत्तम है या नहीं क्योंकि ऐसा करने से आप जब भी घर बनवाएंगे तो आपको हमेशा उत्तम परिणाम ही प्राप्त होंगे, इसलिए जब भी आप अपना घर बनवाए तो हमेशा नदी के किनारे, बगीचों के किनारे, पर बनवाए क्योंकि इससे आपको प्राकृतिक के लाभ प्राप्त होंगे।

Article image

0
React