Others

एक सफल इंसान होने के बाद भी आप किस चीज़ क...

D

| Updated on May 8, 2023 | others

एक सफल इंसान होने के बाद भी आप किस चीज़ को कभी नहीं भूलना चाहेंगे?

2 Answers
618 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on March 25, 2019

सफलता हर इंसान का सबसे बड़ा सपना होता है | दुनिया में हर इंसान सफल होना चाहता है और उसके लिए वो बहुत मेहनत भी करता है | मनुष्य की अधिक मेहनत ही उसको एक न एक दिन सफल बनाती है | कहते हैं न सफल इंसान उस काम को पूरा करता है जिसको एक असफल इंसान बीच में ही छोड़ देता है | सफलता मानव जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है |


जो लोग सफल होते हैं, उनमें से कई लोगों के सिर पर सफलता चढ़ जाती है, जिसके कारण वो जितना जल्दी सफल होते हैं उतने ही जल्दी वो असफल भी हो जाते हैं, जितने भी सफल लोग हैं उन्हें कुछ बातों को हमेशा अपनी ज़िंदगी में याद रखना चाहिए चाहे वो कितने ही सफल क्यों न बन जाए |

- माता-पिता :-
कोई भी मनुष्य कितना भी सफल क्यों न हो जाए परन्तु उसको इस बात का हमेशा ख्याल रखना होगा कि उसके माता-पिता ने उसको सफल बनाने के लिए कितने कष्ट उठाए हैं | जो इंसान इस बात को हमेशा याद रखता है और अपने माता-पिता के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखता है वो ज़िंदगी में सफल होता है |

- दोस्ती :-
कोई भी इंसान सफल हो या असफल माता पिता के बाद जो रिश्ता उसके साथ हमेशा बना होता है वो दोस्ती का होता है | दोस्ती मानव जीवन का एक अहम् हिस्सा है , मनुष्य के जीवन में दोस्ती बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है | आप कितने भी सफल हो जाएं पर आप दोस्ती को न भूलें |

- इंसानियत :-
मानव जीवन में सफल होने के साथ-साथ इंसानियत होना बहुत जरुरी है | कोई भी इंसान कितना भी सफल हो जाए परन्तु उसको अपनी इंसानियत कभी नहीं भूलना चाहिए | ज़िंदगी में इंसानियत ही मानव की सही पहचान करवाती है |

- मर्यादा :-
सफलता और मर्यादा दोनों अलग चीज़ें हैं , परन्तु मानव जीवन में सफलता के साथ-साथ मर्यादा होना भी जरुरी है | सफलता जिस इंसान के सिर चढ़कर बोलती है वो अक्सर अपनी मर्यादाओं से दूर हो जाता है, वहीँ दूसरी तरफ जो इंसान सफल होने के बाद भी अपनी मर्यादा में रहता है वो हमेशा अपनी सभी की ख़ुशी का ख्याल रखता है |

Loading image... (Courtesy : Nigerian Pilot News )


0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on May 5, 2023

एक सफल इंसान होने के बाद हमें आपने संस्कार कभी नहीं भूलना चाहिए क्योकि कुछ व्यक्ति ऐसे होते है जो बिज़नेस मे सफलता हासिल करने के बाद उनके पास पैसा बहुत आ जाता है जिसके कारण वह आपने से बड़ो से बतमीज़ी से बात करते है, आपने माता -पिता के दिये गये संस्कार भूल जाते है।


एक सफल इंसान होने के बाद हमें हमेशा आपने से बड़ो का आदर, सम्मान करना नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि हमारी सफलता के पीछे हमारे बड़ो का ही सहयोगदान होता है।

Loading image...

0 Comments
एक सफल इंसान होने के बाद भी आप किस चीज़ को कभी नहीं भूलना चाहेंगे? - letsdiskuss