A
Aditya Singla· 7 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

फ़िल्मी सितारे रहते भारत में हैं लेकिन शादी विदेश में क्यों करते हैं ?

Featured
8
1.6K

Join this conversation

Sort By

अक्सर आपने देखा होगा कि ज्यादातर फिल्मी सितारे रहते तो भारत में है लेकिन शादी विदेश में करते हैं जैसे कि आप प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, राधिका आप्टे जैसे मशहूर फिल्मी सितारे विदेश में शादी करना पसंद करते हैं इसकी मुख्य वजह है कि यदि वह भारत में रहकर शादी करते हैं तो सबसे बड़ी परेशानी है भारत की मीडिया जब भी किसी फिल्मी सितारे की शादी होती है तो वे उन्हें परेशान करने के लिए उनकी शादी वाली जगह पर पहुंच जाते हैं तथा उन्हें शादी इंजॉय नहीं करने देते इस वजह से अधिकतर भारतीय सितारे विदेश में जाकर शादी करते हैं।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on03/29/23
3
यह बहुत ही आम बात होती है जबकिसी बॉलीवुड सितारे ने विदेश में शादी की हो । उदाहरण के लिए अनुष्का-विराट, प्रीती ज़िंटा, जॉन अब्राहम, रानी मुखर्जी या हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दीपिका पादुकोण और रनवीर सिंह को ही ले लीजिये । मुझे यह बात इतनी गलत नहीं लगती कि उन लोगो ने भारत से बाहर शादी की, यह उनकी अपनी निजी ज़िन्दगी है और हर व्यक्ति को अधिकार है कि वह कहाँ शादी करना पसंद करता है ।


अपने देश से बाहर जाकर शादी करने के कई कारण होते हैं :-

मीडिया

इसमें सबसे पहला कारण तो मीडिया से बचना है । जायज़ सी बात है कि मीडिया फ़िल्मी सितारों के जीवन में झाँकने के लिए हमेशा ही आतुर रहती है । कुछ लोगो को यह अटेंशन अच्छा लगता है और कुछ को नहीं । वह बॉलीवुड सितारे जो अपनी शादी का बिना मीडिया के डर का आनंद लेना चाहते हैं, वह मीडिया, खासकर भारतीय मीडिया की नज़रों से दूर जाकर शादी करना पसंद करते हैं ।


पैपराजी

पैपराजी वह फोटोग्राफर होते हैं जो स्वतंत्र रूप से बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें लेते हैं और उन्हें अच्छे दामों में मीडिया को बेचते हैं । कई बॉलीवुड सितारे इन पैपराजी की पैनी नजरों से बचकर निकलना ज्यादा बेहतर समझते हैं । अभी हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में उन्हें हर तरफ से कैमरों ने घेर रखा था । यही कारण है कि बहुत से फ़िल्मी सितारें अपनी शादी के अवसर पर इन कैमरों की चकाचौंध से थोड़ा दूर रहना चाहते हैं ।


अलग अनुभव पाना

शादी सचमुच जीवन का एक बहुत लुभावना अवसर होता है जिसे हर व्यक्ति अधिक से अधिक यादगार बनाना चाहता है । हर व्यक्ति के अपनी शादी से जुड़े विभिन्न सपने होते हैं जिन्हे वह पूरा करना चाहता है । भारत के बाहर भी एक बहुत बड़ी दुनिया है, और ऐसी ही किसी जगह शादी करना किसी सुहाने से सपने से कम नहीं । और अगर किसी व्यक्ति को यह अवसर मिल रहा है कि वह ऐसी ही किसी खूबसूरत जगह पर जाकर शादी करना चाहे तो इसमें हर्ज़ ही क्या है ।

Answered by
S
Seema Thakur Media Trends Researcher
View Profile
Answered on11/16/18
4