A
Amayra Badoni· 7 years ago
Author

गुजराती दाबेली कैसे बना सकते हैं ?

Featured
6
3.5K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on11/17/18

आज आपको गुजराती दाबेली बनाने की आसान विधि के बारें में बताते हैं | यह बर्गर की तरह ही होता है, पर खाने में इसका स्वाद बहुत ही मजेदार होता है |


सामग्री :-
पाव - 08 पीस
मक्खन - 2 बड़े चम्मच
हरी चटनी - आधा कप
मीठी चटनी - आधा कप
मसाला मूंगफली - 2 बड़े चम्मच
हरी धनिया - आधा कप (बारीक कटा हुआ)
अनार के दाने - एक कप
सेंव नमकीन - एक कप

दाबेली के लिए मसाला सामग्री :-
खड़ी धनिया - 2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
दाल चीनी - छोटा सा टुकड़ा
लाल मिर्च - 1 (बारीक़ कटी हुई )
काली मिर्च - 3-4 (बारीक़ कटी हुई )
लौंग - 2

दाबेली स्टफिंग के लिए मसाला सामग्री :-
आलू - 4 (उबले हुए )
टमाटर - 2 (बारीक़ कटा हुआ )
प्याज - 1 (बारीक़ कटा हुआ )
हरी मिर्च - 1 (बारीक़ कटी हुई )
अदरक - छोटा सा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ )
मक्खन - 1 चम्मच
तेल - 1 चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
हींग - थोड़ी सी (तड़के के लिए )
शक्कर - 3 छोटा चम्मच
नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार


दाबेली मसाला विधि :-
- सबसे पहले आप तवा गर्म करें उसके बाद तवे पर लाल मिर्च डालकर सारे मसाले उस पर डालें | ब्राउन होने तक आप मसाले को पकाएं | अब मसाला ठंडा होने रख दें |

दाबेली स्टफिंग विधि :-
- एक कड़ाई में तेल और मक्खन मिलाकर डालें और गरम करें | गरम होने पर हींग और जीरा का तड़का लगाएं। अब कटा हुआ प्याज,अदरक,हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह भून लें |

- अब कड़ाई में कटे हुए टमाटर डालें, और गलने तक पकने दें | अब इसमें उबले आलू, नमक और दाबेली का जो मसाला आपने तवे पर भुना था उसको डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं |दाबेली भरवा का मसाला तैयार है |

- इसके बाद पाव बीच से काट लें और उसको 2 भाग कर दें | अब तवा गरम करें और कटे हुए पाव के दोनों तरफ हल्का सा मक्खन लगा लें और तवे पर सेंकने के लिए रखें |

- सिके हुए पाव के एक हिस्से में मीठी चटनी और दूसरे हिस्से में हरी चटनी लगाएं। नीचे वाले पाव के हिस्से में दाबेली का भरवा मसाला डालें, और अच्छी तरह पूरे पाव में फैला लें |

- अब इसके ऊपर छोड़ा सा सेव नमकीन,मसाला मूंगफली, कुछ अनार दाना और थोड़ी सी धनिया डालें और पाव का दूसरा हिस्सा रखें और दबा दें |

लीजिये गुजराती दाबेली तैयार है |


3