क्रेडीट कार्ड कैसे और कब मिलता है?

0
538

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/18/18

क्रेडिट कार्ड प्लास्टिक मनी की संज्ञा दी गयी है| यह एक कार्ड होता है जिसे बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को दिया जाता है वो भी कुछ तय राशि के अनुरूप| इस राशि का इस्तेमाल ग्राहक अपनी निजी जिंदगी में करता है| आइये जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड कैसे और कब मिलता है :-

सौजन्य; वोलेट.कॉम

नौकरी के आधार पर क्रेडिट कार्ड

आप अगर किसी भी सरकारी या निजी महकमें में काम करते हैं तो आप वेतन पर्ची को आधार बनाकर क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं|

व्यवसाय के दौरान क्रेडिट कार्ड

यदि आप अपना ही रोजगार या व्यापार करते हैं तो उस परिस्थिति में भी आप क्रेडिट कार्ड लेने के हकदार साबित होते हैं| आप अपने व्यापार और इनकम रिटर्न्स की जानकारी देकर बैंक में क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए जा सकते हैं|

एफ डी (फिक्स्ड डिपोसिट) पर मिलता है क्रेडिट कार्ड

आप ना तो कई नौकरी करते हो और ना ही आपका कोई व्यापार है तब आप बैंक में जाकर एफडी खुलवा लें जिसके आधार पर बैंक आपको क्रेडिट कार्ड दे सकता है|

क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं| इसके लिए आपको बैंक की सभी औपचारिक क्रियाओं को पूरा करना अनिवार्य है| जिसमें दस्तावेज़, पिछले लेनदेन की स्टेटमैंट आदि चीजें शामिल हैं|

सौजन्य: https://alljankari.com/credit-card-kya-credit-card-kaise-banwaye/


K
Research-Oriented Learner
View Profile
0