preeti  patel's avatar
Oct 31, 2023health-beauty

किस तरह नींबू का सेवन करने से हमारा वजन घट सकता है?

34
4 Answers

avatar
Jan 15, 2022

नींबू में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है लेकिन जो व्यक्ति वजन घटाना चाहता है उसके लिए यह और भी अधिक फायदेमंद होता है क्योंकि इसके सेवन से भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और इसमें मौजूद फ्लेवनॉयड मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिसकी वजह से वजन को कम करने में मदद मिलती है। शरीर मे सूजन की समस्या को कम करने के लिए रोजाना नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

आप घर पर भी इस तरीके से नींबू पानी बना सकते हैं तो सबसे पहले आप पानी गर्म कर लीजिए और उसमें नींबू का रस मिला लीजिए और वजन घटाने के लिए उसमें थोड़ा सा जीरा मिला दीजिए और शहद की कुछ बूंदे इसका सेवन रोजाना करने से वजन को बहुत जल्दी से घटा सकते हैं Article image

18
avatar
Oct 29, 2023

नींबू में से कई पोषक तत्व होते हैं जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और हमारा वजन भी घटा सकते हैं। वजन कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। जिसमें सलाद खाना, जिम जाकर एक्सरसाइज करना, प्रोटीन शेक पीना, योग करना आदि शामिल होते हैं। नींबू में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो भूख और कैलोरी की मात्रा को कम करने में मदद कर सकता है। नींबू पानी में नींबू कम मात्रा में होता है इसलिए काफी कम मात्रा में पेक्टिन शरीर को मिलता है। एक पूरे नींबू के रस में 1 ग्राम से भी कम फाइबर होता है। ऐसे में पेक्टिन की कम मात्रा शरीर को मिलने के कारण भूख कम करने और कैलोरी की मात्रा कम करने गुण का अधिक फायदा देखने को नहीं मिलता है। नींबू का रस कैलोरी में कम होता है। इसका सेवन रोजाना करने से वजन को बहुत जल्दी से घटा सकते हैं।

Letsdiskuss

17
avatar
Oct 30, 2023

नींबू में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है क्योंकि नींबू मे पोटेशियम होता है जिससे पेट की चर्बी कम और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है चलिए आज हम नींबू के माध्यम से अपने पेट की चर्बी को कम करने के कुछ उपाय जानेंगे।

• नींबू को हल्का गर्म पानी में मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट पीते हैं तो इससे आपके शरीर का वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

• आप खाना खाने के बाद नींबू का पानी या नींबू की चाय यानि ( lemon tea ) भी पी सकते हैं इससे आपको सूजन की समस्या या पाचन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

• आप रोजाना नींबू पानी में शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे भी आपका वजन कम हो सकता है अगर इसे आप दिन में काम से कम दो बार पीते हैं तो इससे आपको जल्दी असर देखने को मिलेगा।

आपको मेरी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि और लोगों को भी इसके बारे में जानकारी मिल सके। धन्यवाद।

Letsdiskuss

15
A
Oct 30, 2023

इस दुनिया में आधे से अधिक लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं। क्या आप भी इनमें से हैं और अपना वजन घटाने के लिए तरह-तरह की तरकीब अपना रहे हैं। तो अब आपको ये सब करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आज यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से नींबू का सेवन करके अपने बढ़ते हुए वजन को आसानी से घटा सकते हैं।

रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी मे नींबू मिलाकर पीने से आपका वजन तेजी से घटने लगेगा।

यदि आपके घर में शहद मिल जाए तो आप नींबू पानी में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं इससे और भी जल्दी आपका वजन घटेगा।

दोस्तों आप खीरे के रस में नींबू पानी मिलाकर पीते हैं तो यह एक बहुत ही अच्छा विकल्प है वजन को कम करने के लिए।

यदि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो हमारे उत्तर को लाइक अवश्य करें।

Letsdiskuss

15