Advertisement

Advertisement banner
Food & Cookingगलौटी कबाब कैसे बना सकते हैं ?
S

| Updated on January 2, 2026 | food-cooking

गलौटी कबाब कैसे बना सकते हैं ?

1 Answers
A

@ajeetraturi5757 | Posted on January 2, 2026

गलौटी कबाब बनाना बहुत ही आसान होता है, यह खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते हैं और इसको टुंडे कबाब भी कहा जाता है | आइये इसकी आसान विधि बताते हैं |

सामग्री :- 
 
-उबालने के लिए सामग्री :-
कीमा - 500 ग्राम
बड़ी इलायची - 03
दालचीनी - 2 छोटे टुकड़े
गरम मसाला - आधा चम्मच
जायफल पाउडर - आधा चम्मच
जावित्री - आधा चम्मच
 
- घोल के लिए :-
मैदा - 2 चम्मच
अंडा - 1
 
- अन्य सामग्री :-
अंडा - 1 (तोड़कर उसके सफ़ेद वाला भाग )
बेसन - 4 बड़े चम्मच
प्याज - 2 (बारीक़ कटा हुआ)
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
हरी धनिया - 2 चम्मच (बारीक़ कटी हुई)
तंदूरी मसाला - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
मक्खन - 3 बड़े चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
 
विधि :- 
- सबसे पहले कीमा को छलनी में धो लें और अच्छी तरह दबाकर उसका उसका पानी निचोड़ लें।
 
- अब कुकर में कीमा और उबालने में डालने वाली सारी सामग्री डालें और अंदाज़े से पानी डालकर पकाएं |
 
- कुकर का ढक्क्न खोल कर देखें अगर कुकर में पानी बचा हो तो गैस की धीमी आंच में कुकर का ढक्क्न खोल कर उसको सूखा लें |
 
- जैसे ही कीमा अच्छी तरह पक जाये तो उसको ठंडा कर लें और उसके बाद उसको मिक्सी में पीस लें |
 
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें कटे हुए प्याज डालें और उनको अच्छी तरह भून लें |
 
- तले हुए प्याज को मिक्सी में पीस लें और उसका पेस्ट बनाकर अदरक और लहसुन के पेस्ट में ,मिर्च पाउडर, तंदूरी मसाला,
गरम मसाला और नमक डालकर कीमा में मिला लें और अच्छी तरह पूरा मिश्रण तैयार कर लें |
 
- अब गैस पर पैन रखें और उसमें बेसन डालकर धीमी आंच में भुने | जब बेसन अच्छी तरह से भुन जाए तब उसमें मक्खन और कटा हुआ हरा धनिया डालकर पूरी तरह मिला लें | अब कीमा के मिश्रण में बेसन वाला मिश्रण मिला कर फ्रिज़ में एक घंटे के
लिए रखें |
 
- अब कीमा को बाहर निकलकर उसकी अपने हिसाब से मनचाहे आकार की टिक्की बना लें और उसके बाद एक अंडा तोड़कर उसे उसमें दो बड़े चम्मच पानी और मैदा डाल कर उसे अच्छे से मिला लें।
 
- अब कबाब की टिक्की मैदे में डुबाएंऔर तेल में अच्छी तरह ब्राउन होने तक तलें |
 
गलौटी कबाब तैयार है |
 

 

0 Comments