R
Ruchika Dutta· 7 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

अगर जीवन में दोस्त न हो तो अपना अकेलापन कैसे दूर किया जा सकता है ?

7
1.1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on11/10/22

वैसे तो आज के समय में हर किसी के पास दोस्त होते हैं जिनके साथ रहने से हमारा समय आसानी से व्यतीत हो जाता है लेकिन आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास दोस्त नहीं होते तो वह अपना समय आसानी से कैसे व्यतीत कर सकते हैं चलिए मैं आपको बताती हूं।

यदि आपके पास दोस्त नहीं है तो आप किताबें पढ़ कर अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।

इसके अलावा आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता कर अपना टाइम पास कर सकते हैं।

रोजाना कुछ घंटे एक्सरसाइज करके आप अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।Article image

Krishna Patel
View Profile
3
Replying to the question above
Updated on05/23/26

मानव जीवन में दोस्त और दोस्ती दोनों का बहुत महत्व है । मानव जीवन में दोस्ती का मुख्य स्थान होता है , एक अच्छा दोस्त आपका सिर्फ दोस्त ही नहीं होता बल्कि वह आपके लिए एक अच्छा गुरु , आपका भाई और आपका शुभचिंतक भी होता है । दुनिया में अपने माता पिता के बाद अगर कोई है, जो आपको समझ सकता है या बुरे वक़्त में आपका साथ दे सकता है और आपको समझा सकता है वो सिर्फ आपका मित्र होता है । हमारी ज़िंदगी में अगर अच्छा मित्र होता है तो जीवन में ग़म के लिए कोई जगह नहीं होती और अच्छा दोस्त हमारे हर दर्द और तकलीफ में हमारे साथ होता है ।

कुछ लोग दोस्त बनाना और दोस्ती करना पसंद नहीं करते और हमेशा अकेलापन महसूस करते हैं । पहले तो आप दोस्ती जरूर करें क्योकि मानव जीवन में दोस्ती करना बहुत जरुरी है । अगर फिर भी आप दोस्त और दोस्ती से दूर रहते है तो आप अपने अकेलेपन को कम करने के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं ।
 
- अपने काम को महत्व दें :-
अगर आप दोस्ती करना पसंद नहीं करते तो आप अपने पसंद के काम को महत्व दें । अगर आप अपने काम में ध्यान देंगे तो आप कभी अकेलापन महसूस नहीं करेंगे । इससे आप हमेशा खुश रहेंगे और आपका काम भी सही तरीके से होगा ।
 
- घूमने जायें :-
अगर आप किसी से दोस्ती करना पसंद नहीं करते तो आप कहीं अकेले घूमने जा सकते हो । अगर आप कहीं अकेले घूमने जाते हैं तो इससे आपको दो फायदें हैं एक तो यह कि आप अपने लिए थोड़ा समय निकालते हैं और दूसरा कि आप अपने लिए कुछ अच्छा सोचा सकते हैं ।
 
- योग में ध्यान लगायें :-
आज कल के समय में जहां किसी को किसी के लिए समय नहीं तो ऐसे में अपने लिए समय निकलना बहुत बड़ी बात है । अगर आप किसी से दोस्ती नहीं करना चाहते तो आप योग में ध्यान लगा सकते हैं । इससे आपको अकेलापन महसूस नहीं होगा और आप शारीरिक रूप से स्वस्थ भी रहेंगे ।
K
View Profile

हिंदी लेखक

4
Replying to the question above
Answered on12/11/22

अगर आपके जीवन मे कोई दोस्त ना है तो आप अपना अकेलापन दूर करने के लिए जो भी आपके शौक है उन्हें पूरा करे जैसे कि स्विमिंग, डांसिंग, सिंगिंग या फिर कोई स्पोर्ट्स जैसे क्रिकेट, हॉलीबॉल, टेनिस कुछ भी हो सकता है| इससे आप खुश रहोगे, नयी चीज़े सीख पाओगे, नए लोगों से जुड़ पाओगे साथ ही आपका अकेलपान भी दूर हो जाएगा।


इसके अलावा आप अपना अकेलापन दूर करने के लिए किताबे पढ़े, किताबों क़ो अपना दोस्त बनाये जिससे आपको अकेलापन बिल्कुल नहीं लगेगा।

Article image

S
View Profile

Mp

2
Replying to the question above
Updated on05/23/26

अगर जीवन में दोस्त न हों और अकेलापन महसूस हो रहा हो, तो यह स्थिति कठिन जरूर लग सकती है, लेकिन इसे समझदारी और सही कदमों से बदला जा सकता है। अकेलापन हमेशा स्थायी नहीं होता, यह अक्सर हमारी दिनचर्या, सोच और सामाजिक जुड़ाव की कमी से पैदा होता है।

सबसे पहले, खुद को समझना बहुत जरूरी है। अकेलापन दूर करने के लिए दूसरों पर तुरंत निर्भर होने के बजाय अपने साथ समय बिताना सीखें। अपने शौक (hobbies) को पहचानें और उन्हें समय दें। जैसे किताबें पढ़ना, लिखना, संगीत सुनना, ड्रॉइंग करना या कोई नया स्किल सीखना। जब आप खुद को व्यस्त और रचनात्मक कामों में लगाते हैं, तो अकेलापन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

दूसरा महत्वपूर्ण कदम है सामाजिक दायरा बढ़ाना। दोस्त बनाना अचानक नहीं होता, इसके लिए छोटे-छोटे प्रयास करने पड़ते हैं। आप अपने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग या आसपास के लोगों से धीरे-धीरे बातचीत शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में सिर्फ “हैलो” या छोटी बातचीत भी काफी होती है। समय के साथ यही परिचय दोस्ती में बदल सकता है।

तीसरा तरीका है ऑनलाइन और ऑफलाइन समुदायों से जुड़ना। आजकल कई ऐसे ग्रुप और क्लब होते हैं जहाँ लोग एक जैसी रुचियों के कारण जुड़ते हैं। आप खेल, पढ़ाई, कला या किसी सामाजिक कार्य से जुड़ सकते हैं। इससे आपको नए लोग मिलेंगे और बातचीत करने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा, परिवार के साथ संबंध मजबूत करना भी बहुत जरूरी है। कई बार हम दोस्तों की तलाश में अपने घरवालों से दूरी बना लेते हैं, जबकि परिवार ही सबसे बड़ा सहारा होता है। उनसे बातचीत करना, समय बिताना और अपनी बातें साझा करना अकेलेपन को काफी हद तक कम कर सकता है।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। नियमित व्यायाम, योग और सही दिनचर्या रखने से मन सकारात्मक रहता है। जब मन अच्छा होता है, तो दूसरों से जुड़ना भी आसान हो जाता है।

अंत में, यह समझना चाहिए कि अकेलापन कोई असामान्य स्थिति नहीं है। हर व्यक्ति जीवन में कभी न कभी इससे गुजरता है। धीरे-धीरे प्रयास करने पर नए लोग जुड़ते हैं और जीवन में रिश्ते बनते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि खुद पर भरोसा रखें और धैर्य बनाए रखें, क्योंकि अच्छे रिश्ते समय के साथ ही बनते हैं और टिकाऊ होते हैं।

क्या आप किसी अन्य रोचक विषय के बारे में जानना चाहते हैं? तो इसे देखें: गोल - गोल घूमने के बाद हमे चक्कर क्यों आने लगता है 

D
Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
View Profile

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

0
Replying to the question above
Updated on05/23/26

मुझे नहीं लगता की अगर जीवन में दोस्त न हो तो आप अपने जीवन को अकेलापन कहेंगे क्योंकि बहुत से ऐसे लोग है जिन्हें अकेले रहना भीपसंद है , और वह ऐसा महसूस करते है की उन्हें दोस्तों की जरुरत नहीं है | इसलिए जरुरी नहीं की हर व्यक्ति को जीवन में दोस्त की जरुरत हो, लेकिन फिर भी कुछ लोगों का ये मानना है कि अगर किसी के जीवन में दोस्त ना हो तो उसका जीवन अधूरा होता है और वह अकेलापन महसूस करता है | अगर आप भी अपने जीवन में दोस्त ना होने की वजह से अकेलापन महसूस करते है तो आप खुद का अकेलापन दूर करवाने के लिए इन तरीको को अपना सकते है मुझे लगता है यह तरीके आपकी ज्यादा से ज्यादा मदद कर पाएंगे |

1- आप किताबें पढ़ सकते है |

2- आप अपने मन को बहलाने के लिए गाने सुन सकते हो |

3- जब भी आप बोर हो रहे हो या अकेला लगें आप अपनी पसंद से हॉबी क्लास ज्वाइन कर सकते है जैसे डांस सीख सकते है, या पेंटिंग सीख सकते है |

4- खुद के अकेलापन को दूर करने के लिए आप सोलो ट्रैवेलिंग पर जा सकते है आज की युवा पीड़ी के लिए सोलो ट्रैवेलिंग उनका पैशन है |

5- आप अपने परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक़्त बिताएं |

P
View Profile
3
Replying to the question above
Answered on12/13/22

अगर किसी व्यक्ति का कोई दोस्त नहीं होता है तो उसे अपने जीवन के अकेलेपन को दूर करने के लिए अनेक प्रकार की पुस्तकों को पढ़ना चाहिए क्योंकि ना केवल पुस्तकें पढ़ने से अकेलापन दूर होगा बल्कि पुस्तके पढ़ने से ज्ञान भी आता है जो आपको आगे चलकर काफी काम आएगा। अकेलेपन को दूर करने के लिए आप बहुत सारी जगह पर घूमने भी जा सकते हैं। अकेलेपन को दूर करने के लिए आप किसी भी एक्टिविटी पर अपना फोकस कर सकते हैं और उसे अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर उसमें जीत हासिल कर सकते हैं। अकेलेपन को दूर करने के लिए आप म्यूजिक को भी सुन सकते हैं। क्योंकि व्यक्ति जितना अकेला रहता है उतना ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होता है। Article image

preeti  patel
View Profile
1