R
Rahul Mehra· 8 years ago
Covering sports news, analysis, and performance insights with accuracy, clarity, and timely updates.

महेंद्र सिंह धोनी ने पहले अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में कितने रन स्कोर किये थे?

0
738

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on06/05/26

MS Dhoni ने अपना पहला international ODI match 2004 में Bangladesh के खिलाफ खेला था। उस मैच में वह बिना कोई रन बनाए run out हो गए थे, यानी उन्होंने 0 runs score किए थे। शुरुआत अच्छी नहीं होने के बावजूद बाद में धोनी दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपर-batsmen और captains में शामिल हुए। उन्होंने भारत को कई बड़ी ICC trophies जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी calm captaincy, finishing ability और match-reading skills के कारण उन्हें cricket history के greatest captains में गिना जाता है। उनका career अक्सर इस बात का उदाहरण माना जाता है कि खराब शुरुआत के बाद भी लगातार मेहनत से extraordinary success हासिल की जा सकती है।

Must Read: महेंद्र सिंह धोनी को "थाला" (Thala) क्यों कहा जाता है?

P
Random Facts Enthusiast
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on06/01/26

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम, जिसने भारतीय क्रिकेट टीम को ऐसी उपलब्धियां दी है जिसके लिये क्रिकेट प्रेमी कई सालों से तरस रहे थे. धोनी ने अपने सूझ-बूझ से भरे कप्तानी से न सिर्फ भारत को क्रिकेट विश्व कप दिलाया बल्कि रैंकिंग के मामले में टेस्ट वनडे और टी-20 का बेताज बादशाह भी बनाया | भारत ने टॉप पोजिशन हासिल करने के बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, हर साल कोई न कोई बड़ा कारनामा करता ही रहा |झारखंड के रांची जिला के रहने वाले धोनी ने अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय वनडे मुकाबले में बिना कोई रन बनाए ही पवेलियन लौटना पड़ा था |

बांग्लादेश के खिलाफ खेला अपना पहला मुकाबला धोनी पहली ही गेंद पर रन आउट हो गये थे | सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे धोनी पहली ही गेंद पर एक रन चुराने के चक्कर में आउट होकर वापस चले गये | हालांकि उन्होंने अगले ही मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का नमूना दिया और जल्द ही हेलीकॉप्टर शॉट से करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया| इस मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाया था | जवाब में बांग्लदेश की टीम 8 विकेट खोकर 234 रन ही बना सकी | इस मैच में मोहम्मद कैफ ने 80 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच चुने गये थे |
A
View Profile
0