कैसे बनाते है आंवले की कढ़ी?

A

| Updated on May 28, 2019 | Food-Cooking

कैसे बनाते है आंवले की कढ़ी?

1 Answers
1,048 views

@anitakumari1382 | Posted on May 28, 2019

आंवले की कढ़ी को आंवरिया की कढ़ी भी कहा जाता है, यह बुंदेलखंड की फेमस डिश है इसकी ख़ास बात यह है की इसे दही के साथ नहीं बल्कि छाछ के साथ बनाया जाता है |

Loading image... (courtesy-NDTV Food)

सामग्री -
- 4 से 5 - आंवले
- 1 टेबलस्पून - बेसन
- 2 टेबलस्पून - घी
- 1/4 टेबलस्पून - हींग
- 1/2 टेबलस्पून - लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच - हल्दी
- 1/2 टेबलस्पून - सरसों दाना
- 1 से 2 - सूखी लाल मिर्च
- पानी - आवश्यकतानुसार
- 3 से 4 - करी पत्ते

विधि -

- आंवले की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप आंवले को पीसकर इसका पेस्ट बना लें |

- उसके बाद आप मीडियम आंच में एक पैन में घी डालकर अच्छे से गरम कर लें |

- उसके बाद घी के गरम होते ही इसमें आंवले का पेस्ट डालकर थोड़ी देर तक भूनें और गैस बंद कर दें |

- उसके बाद आप एक कटोरे में बेसन, हल्दी, नमक और पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा सा घोल तैयार कर लें |

- घोल तैयार करने के बाद आप इसमें आंवले का पेस्ट डालकर मिक्स कर लें |

- अब आप धीमी आंच पर तब तक इसे चलाते रहें जब तक ये पूरी तरह से पक ना जाए, और अच्छे से उबलने न लगें |

- अब आप तड़का लगाने के लिए मीडियम आंच में एक तड़का पैन में घी गरम कर लें |

- जैसे ही घी गरम हो उसमें हींग, सरसों दाना, सूखी लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर से तड़का लगा दें |

- ये लीजिये अब आपकी आंवले की कढ़ी बिलकुल तैयार है |





0 Comments