ग
गीता पांडेय · 8 साल पहले
लेखक

ट्रैवलिंग के दौरान स्किन का ख्याल कैसे रखें ?

10
1K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया05/12/26

Traveling के दौरान skin अक्सर dehydration, pollution, sun exposure और irregular routine से प्रभावित होती है। Dermatologists suggest करते हैं कि sunscreen, moisturizer और पर्याप्त पानी travel skincare के सबसे important parts हैं। Flights और long road journeys skin को dry बना सकते हैं, इसलिए hydration जरूरी माना जाता है।

Heavy makeup से बचना और gentle cleanser use करना भी helpful हो सकता है। Different climates के अनुसार skincare products बदलने की जरूरत पड़ सकती है। हाल के वर्षों में travel-size skincare kits काफी popular हुई हैं क्योंकि वे convenient होती हैं। Experts कहते हैं कि healthy diet और proper sleep भी traveling के दौरान skin health maintain करने में बड़ा role निभाते हैं।

D
Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
प्रोफ़ाइल देखें

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/29/22

आप कही जा रहे हैं यानि ट्रेवलिंग के दौरान स्किन का ख्याल रखने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है । कहने का मतलब है कि यात्रा के दौरान शरीर में पानी की कमी न हो। याद रहे, आपको यह हाइड्रेशन पानी पीने से होंगी आप ट्रैवलिंग के दौरान 1दिन मे 2-3लीटर पानी पिये जिससे आपकी स्किन ग्लो रहेगा किसी प्रकार के दाग धब्बे स्किन नहीं होंगे आपकी स्किन स्वस्थ रहेंगी।

ट्रैवलिंग के दौरान अच्छा यही होगा कि आप चेहरे के बार-बार हाथ न लगाएं। इस दौरान अनजाने में आप यदि किसी बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाते हैं तो यह चेहरा छूने से आपकी स्किन तक बैक्टीरिया पहुंच जाएगा और स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। संभव हो तो समय -समय पर एंटीबैक्टीरियल और सैनीटाइजर से हाथों को साफ करते रहे।लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

5
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/29/22

दोस्तों पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि ट्रैवलिंग के दौरान स्किन का ख्याल कैसे रख सकते हैं कहीं घूमने या ट्रैवलिंग के नाम से मन तरोताजा हो जाता है लेकिन ट्रैवलिंग के द्वारा ने स्क्रीन का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है ट्रैवलिंग के दौरान स्किन को हाइड्रेट करना बिल्कुल भी ना करें। समय-समय पर स्किन को मॉश्चराइजर करते रहे। ट्रैवलिंग में अपने साथ मेकअप वाइप्स, फेशियल क्लीजर और नाइट क्रीम भी बेहद जरूरी है यदि आप मेडिकेटेड प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं तो उसे भी साथ में ले जाना ना भूलें। इस तरह से आप ट्रैवलिंग के द्वारा हम भी अपने स्क्रीन का ख्याल रख सकते हैं।

लेख की तस्वीर

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया05/30/22

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि यदि आप कहीं ट्रैवलिंग पर जाते हैं तो अपनी स्किन का ख्याल किस तरीके से रख सकते हैं इसके लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं।

जब भी आप घर से बाहर ट्रैवलिंग के लिए निकले तो अपने साथ सनस्क्रीन रखना ना भूलें। जब भी आप घर से बाहर निकले तो सनस्क्रीन को अपने चेहरे और हाथ पैरों पर लगा ले इसे हर दो या 3 घंटे में लगाते रहना चाहिए। क्योंकि सनस्क्रीन लगाने से यह न केवल हमारे चेहरे को सनटैन से बचाएगी बल्कि इसके इस्तेमाल से सनबर्न की समस्या भी नहीं होगी।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
5
जवाब दिया गया04/22/20

सेंसिटिव स्किन वालों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि वो कोई भी प्रोडक्ट या होम मेड रेमेडिज को अपनी स्किन पर इस्तेमाल नहीं कर सकते। उन्हें काफी सोच-समझकर और देख परख कर ही अपना स्किन केयर प्रोडक्ट चूज करना पड़ता है। दरअसल सेंसिटिव स्किन वालों को जल्दी ही स्किन डिजिज होने लगती है जैसे रेडनेस, पिंपल, रैशेज आदि। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी स्किन को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उनकी सेंसिटिव है भी या नहीं।


आपके इस कंफ्यूजन को हम दूर कर सकते हैं। क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कुछ लक्षण के बारे में जिनको देखकर आप पेहचान सकती हैं कि आपकी स्किन सेंसिटिव है या नहीं।


रेडनेस
सेंसिटिव स्किन पहचान के लिए जो सबसे आसान तरीका है वो है रेडनेस। अगर धूप में जाते वक्त, ठंड लगने पर अगर आपकी स्किन रेड हो जाती है तो आपकी भी स्किन सेंसिटिव है। लेकिन अगर आप इसकी केयर करेंगी तो आपको इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रैशेज
अगर अचानक से आपकी स्किन पर रैशेज हो जाते हैं तो और जल्दी से नहीं जाते हैं तो आपकी स्किन भी सेंसिटिव है। वैक्सिंग कराने के बाद, हॉट वाटर बाथ लेने के बाद आपको इस तरह की समस्या होती है तो आपकी संवेदनशील त्वचा है ।

पिंपल-छोटे-छोटे दाने
अगर आपकी त्वचा पर भी काफी पिंपल हो रहे हैं या छोटे-छोटे लाल दाने हो रहे हैं तो आपकी स्किन सेंसिटिव है। बता दें कि सेंसिटिव स्किन वालों को स्किन एलर्जी भी बड़ी ही आसानी से हो जाती है। इसलिए आपको अपनी और अपनी आस-पास की चीजों पर ध्यान देना होगा। अगर आप अपने आस-पास सफाई रखती हैं तो आप इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

जानिए सेंसिटिव स्किन का ख्याल कैसे रखें-

  • सेंसिटिव स्किन का ख्याल रखने के लिए आप ऐसे स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करिये। जो आपकी स्किन टाइप के लिए ही बना हो। किसी भी तरह के प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले उसके बारे में थोड़ा रिसर्च जरूर कर लें। जिससे कि आगे चलकर आपकी स्किन को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।


  • अपनी बेडशीट का खास ख्याल रखिये। क्योंकि जरा सी भी गंदगी आपकी स्किन को खराब कर सकती हैं। दो दिन से ज्यादा बेडशीट का इस्तेमाल न करें। न सिर्फ बेडशीट बल्कि आप रोज अपने पिलो कवर को भी जरूर बदलें।

  • घर से बाहर निकलने के करीब 15 मिनट पहले अपनी स्किन पर सनस्क्रीन जरूर लगाइये। ये आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता है। इससे आपकी त्वचा पर रैडनेस भी नहीं होगी। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार अपने लिए सनस्क्रीन खरीदिये और उसका इस्तेमाल कीजिये।
  • जब भी घर से बाहर निकले तो अपने मुंह पर कॉटन का कपड़ा जरूर बांध लें। इससे बाहर की धूल-मिट्टी, प्रदूषण आपकी त्वचा को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुचाएंगे।


  • बाहर से आने के बाद अपनी स्किन को अच्छी तरह से क्लीन करना बिलकुल भी भूलें। इसके लिए आप पहले टोनर या गुलाब जल को कॉटन में लेकर अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ कीजिये। फिर करीब 10 मिनट बाद क्लींजर या फेश वॉश से अपने चेहरे को साफ कीजिये। इससे आपका चेहरा पूरी तरह से साफ हो जाएगा।


  • मुंह धोने के बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना बिलकुल भी न भूलें।

R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
5
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया06/28/23

ट्रैवलिंग के दौरान यदि आप किसी होटल में रुकते है तो जहां तक संभव हो आप होटल के बातरूम मे रखे साबुन क़ो स्किन पर नहीं लगाना चाहिए,क्योकि कई बार होटल के बातरूम मे साबुन लो क्वालिटी के रखे जाते हैं, लो क्वालिटी के साबुन का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन खराब हो सकती है और आपको स्किन एलर्जी की शिकायत होने के कारण बहुत सी मुश्किले बढ़ सकती है।लेख की तस्वीर

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/30/22

जब भी आप घर के बाहर ट्रैवलिंग के लिए जाए तो आप अपने बॉडी पर सनस्क्रीन क्रीम को अप्लाई करें। ताकि आप को सूरज की हानिकारक किरणों और बाहर के कीटाणुओं से बचा सके। ट्रैवलिंग करते वक्त आपको एक अच्छी मात्रा में पानी भी पीना चाहिए क्योंकि पानी की कमी से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। इसके अलावा आप कुछ फ्रूटस को भी रख सकते हैं। ट्रैवलिंग के दौरान किसी अन्य प्रोडक्ट को अपनी स्किन पर रिप्लाई नहीं करना चाहिए। बल्कि एक अच्छी सी मॉश्चराइजर को अप्लाई करना चाहिए। लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/15/18

रोज़ाना इस्तेमाल किए जाने वाले फेसवॉश, मॉइश्‍चराइज़र, सनस्क्रीन आदि ट्रैवलिंग के दौरान अपने साथ ज़रूर ले जाएं. ट्रैवलिंग के दौरान किसी भी प्रॉडक्ट के ब्रांड या क्वालिटी में किसी तरह का बदलाव न करें.

होटल में उपलब्ध ब्यूटी प्रॉडक्ट्स या सोप के इस्तेमाल से बचें. केमिकलयुक्त प्रॉडक्ट्स से त्वचा में जलन की शिकायत हो सकती है या त्वचा रूखी भी हो सकती है.

अपने साथ क्लींज़िंग मिल्क ज़रूर ले जाएं, अगर सफ़र लंबा है, तो क्लींजिंग मिल्क से चेहरे की सफ़ाई अवश्य करें, इससे मुंहासों की समस्या नहीं होगी.

क्लींज़िंग मिल्क के इस्तेमाल के बाद तुरंत चेहरे पर टोनर लगाएं. इससे खुले रोम छिद्र बंद हो जाएंगे और ब्लैक हेड्स की शिकायत नहीं होगी. आर्टिफिशल कलर और परफ्यूम वाले टोनर न ख़रीदें.

अपने पर्स में लिप बाम ज़रूर रखें और होंठों को अच्छी तरह मॉइश्‍चराइज़ करें. ख़ासकर तब जब आप एसी डिब्बे में सफ़र कर रही हों, इससे आपके होंठ रूखे नहीं होंगे.

ट्रैवलिंग के दौरान हैवी मेकअप करने से बचें. कम से कम मेकअप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जैसे- आंखों में काजल लगा लें, होंठों पर लाइट शेड की लिपस्टिक आदि.

ट्रैवलिंग के दौरान धूप और प्रदूषण से आंखों की हिफाज़त करने के लिए सनग्लास लगाना न भूलें. इससे आंखों में जलन की शिकायत नहीं होगी.

ट्रैवलिंग से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन अप्लाई करना न भूलें. चेहरे और गर्दन के अलावा हाथ-पैर पर भी सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं.

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
6