S
Updated on Apr 7, 2020others

क्या ऑटो बिक्री का भविष्य ऑनलाइन है?

6
1 Answers

S
Shiv man
Answered on Apr 20, 2020
अब तक आपने टैक्सी की ऑनलाइन बुकिंग तो कराई होगी लेकिन अब आप ऑटो रिक्शा की भी ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे. फिलहाल ये सुविधा सिर्फ पूर्वी दिल्ली में रह रहे लोगों को मिल सकेगी लेकिन निकट भविष्य में पूरे दिल्ली में इसका विस्तार किया जाएगा.

गुजरात के विभिन्न शहरों में सफलतापूवर्क अपनी सेवा देने के बाद अहमदाबाद स्थित एक समूह ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में यात्रियों के अनुकूल इस सेवा की शुरूआत की. निर्मल फाउंडेशन द्वारा चलाये जाने वाले जी ऑटो की शुरूआत पूर्वी दिल्ली नगर निगम की सहभागिता से नगर निकाय के मुख्यालय पटपड़गंज में मेयर राम नारायण दुबे ने किया. ईडीएमसी के जन संपर्क अधिकारी योगेन्द्र सिंह मान ने आज कहा कि हमने पायलट सेवा के रूप में अब तक 50 ऑटो रिक्शा को इसमें शामिल किया है.


3